लाइव न्यूज़ :

भूल कर भी कटे हुए फलों पर न डालें नमक या शक्कर! जानें नुकसान और क्या छिड़कर खाना है सही

By आजाद खान | Updated: May 2, 2023 14:27 IST

एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी भी कटे हुए फलों पर ऊपर से नमक, मसाला या फिर चीनी डालना सही नहीं है। इससे हमें कई तरह के शारीरिक समस्या भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देफलों पर मसाला, नमक और चीनी डालकर खाना सही आदत नहीं है। जानकार हमें इससे बचने की सलाह देते है। इससे हमारे किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

Health Tips in Hindi: अकसर ऐसा देखा गया है कि लोग फलों को खाने से पहले उस पर पहले मसाला, नमक या चीनी छिड़कते है और फिर वे फलों को खाते है। इस तरीके से फल खाने के पीछे लोग यह तर्क देते है कि इस तरह से फलों पर मसाला, नमक या चीनी डालने से इसके स्वाद में बढ़ोतरी होती है और इसे खाते वक्त खूब मजा आता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस तरीके से फलों पर इन चीजों को छिड़कना एक सही आदत नहीं है और इससे हमारे शरीर को कई समस्याएं भी हो सकती है। 

जानकार इस तरह से फलों पर इन चीजों का डालकर फ्रूट खाने की सलाह नहीं देते है। उनका कहना है कि इससे हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है और हमें कई शारीरिक समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि इस तरीके से फलों पर मसाला, नमक या चीनी छिड़कने से हमें क्या-क्या नुकसान होता है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे अगर हमें इन फलों पर इन जीचों को छिड़क कर नहीं खाना चाहिए तो हमें किन चीजों को फलों पर डालना चाहिए। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

फलों पर मसाला, नमक या चीनी छिड़कर खाने से होने वाले नुकसान

1. फलों में नमक मिलाकर खाना कितना सही है

एक्सपर्ट्स इस बात की सलाह नहीं देते है कि आप फलों पर नमक मिला कर उसे खाया करें। उनके अनुसार, जब कभी भी किसी भी फल में ऊपर से नमक छिड़का जाता है तो इससे फल के अंदर मौजूद पानी बाहर निकलने लगती और वह बह जाती है। फलों के ये पानी जो शरीर में जा सकती थी और बॉडी की ग्रो में मदद कर सकती थी, वह आपके नमक इस्तेमाल करने के कारण बेकार में बह जाती है और उसका कोई इस्तेमाल नहीं हो पाता है। 

यही नहीं नमक में मौजूद सोडियम हमारे शरीर और दांतों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसे में जब आप फलों पर ऊपर से नमक डालते है तो इससे हमारे शरीर में नमक की मात्रा बढ़ती है जिससे हमें समस्या भी हो सकती है। 

2. बढ़ जाता है आपका वजन

आमतौर पर हमारा शरीर यह नहीं चाहता है कि हमें अलग से फलों पर नमक, चाट मसाला या चीनी को छिटें क्योंकि उसके पास ये सब पहले से ही मौजूद है। ऐसे में जब हम फलों में ऊपर से और नमक, चाट मसाला या चीनी को इस्तेमाल करते है तो इससे हमारे बॉडी में दैनिक कैलोरी की मात्रा बढ़ जाते है जिस कारण हमारा वजन बढ़ने लगता है। 

3. निकल जाते है फलों से पोषक तत्व

जब हम फलों पर बिना जरूरत नमक, चाट मसाला या चीनी को डालते है तो यह काफी टेस्टी तो बन जाता है लेकिन हमारे द्वारा ऐसा करने से इसमें मौजूद पोषक तत्व फलों की पानी के साथ बह कर गिर जाते है और हमारी बॉडी को कुछ भी नहीं मिलता है। हमारे इस कार्य से फलों में मौजूद आवश्यक विटामिन और खनिज प्लेट से बाहर निकल जाते है जिससे हमें लाभ के बजाय नुकसान ही होता है। 

ऐसे में जब आप फलों पर कोई भी नमक, चाट मसाला या चीनी को नहीं छिड़कते है तो फलों में मौजूद जरूरी पोषक तत्व फल में ही रह जाते है जिसे खाने के बाद हमें फल का पूरा लाभ मिलता है। 

4. किडनी पर भी पड़ता है असर 

फलों में नमक डालने से हमारे किडनी पर भी असर पड़ता है। यही कारण है कि जानकार हमें फलों में ऊपर से नमक इस्तेमाल न करने की सलाह देते है। ऐसे में यह भी कहा जाता है कि जो लोग गुर्दे की समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें बिना नमक या मसाले के फलों को खाना चाहिए। 

यही नहीं मसाला डाले हुए फल खाने से इस बात की संभावना ज्यादा बनती है कि इस कारण आपको सूजन हो जाए। अगर आप फलों को मसाले के साथ खाते हैं तो आप पूरे दिन फूला हुआ और असहज महसूस कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसमें एक खराब पीएच और उच्च सोडियम स्तर होता है जो वाटर रिटेंशन और सूजन पैदा कर सकता है।

ऐसे में फलों में क्या डालकर खाएं?

आमतौर पर फलों को ऐसे ही बिना कुछ डाले हुए खा लेना चाहिए। लेकिन अगर आप इसमें टेस्ट जोड़ना चाहते है तो फिर आप आयुर्वेट को फॉलो कर सकते है। आयुर्वेद कहता है कि जब कभी आप गर्मी में कोई फल खाएं तो उसमें  इलायची और काली मिर्च डाल लें और जब आप सर्दी में कोई फल खाएं तो उसमें  दालचीनी और लौंग का पाउडर छिड़क लें। 

अभी ऊपर बताई गई चीजों को जब आप अपने इस्तेमाल में लाएंगे तो इससे आपको फलों को खाने में स्वाद भी मिलेगा और इससे आपको कोई स्वास्थ्य समस्या भी नहीं होगी। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब