लाइव न्यूज़ :

Winter Diet Tips: सर्दियों में ज्यादा टमाटर खाने से करें परहेज, बढ़ सकती है जोड़ों में दर्द और एलर्जी की समस्या, जानें इसके 4 नुकसान

By आजाद खान | Updated: January 9, 2023 22:13 IST

जानकारों की माने तो जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है उन्हें टमाटर के ज्यादा सेवन से दूर रहना चाहिए। ये उनकी समस्या को और भी बढ़ा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियां आते ही लोगों द्वारा टमाटर का सेवन बढ़ जाता है। लेकिन जानकार इसके ज्यादा सेवन से परहेज करने की सलाह देते है। उनके मुताबिक, इसके ज्यादा सेवन से हमें कई समस्याएं भी हो सकती है।

Tomato Health Risk: सर्दियों में हर घर में किसी भी सब्जि में टमाटर जरूर डाला जाता है। इस सीजन में लोगों द्वारा इसे जमकर इस्तेमाल भी किया जाता है। टमाटर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जिससे आपके शरीर को एनर्जी और पोषण मिलता है। यही नहीं भारी मात्रा में इसमें विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है जिस कारण जानकारों द्वारा इस सीजन में इसे खाने की सलाह दी जाती है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि इस सीजन में ज्यादा टमाटर का सेवन करना भी शरीर के लिए सही नहीं है। एक्सपर्ट्स की माने तो केवल सीमित मात्रा में ही टमाटर का सेवन करना चाहिए नहीं तो इससे लोगों को कई गंभीर समस्या भी हो सकती है। यही नहीं इस कारण उनके शरीर पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए जान लेते कि ज्यादा टमाटर के सेवन से हमें क्या-क्या नुकसान हो सकता है। 

1. एसिडिटी की हो सकती है समस्या

आपको बता दें कि टमाटर एक एसिडिक चीज है जिससे खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यही नहीं ज्यादा टमाटर के सेवन से लोगों में सीने की जलन और कई और समस्या पैदा हो सकती है। 

इसके अलावा जिन लोगों को जीईआरडी (गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स बीमारी) और पाचन की समस्या है, उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

2. हो सकते है जोड़ों में दर्द

बता दें कि टमाटर में सोलनिन नामक अल्कलॉइड पाया जाता जिस कारण आप जब ज्यादा टमाटर का सेवन करते है तो इससे आपके जोड़ों में दर्द की समस्या पैदा होती है। यही कारण है कि लोगों को इसके ज्यादा सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 

3. एलर्जी और संक्रमण भी रहता है खतरा

जानकारों की माने तो टमाटर में मौजूद तत्व हिस्टामाइन त्वचा पर चकत्ते या एलर्जी बनाने का काम करता है। इसलिए जिन लोगों को इससे एलर्जी है, उन्हें केवल सीमित मात्रा में ही इसके सेवन की सलाह दी जाती है और वह भी किसी डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही उन्हें इसके इस्तेमाल की इजाजत दी जाती है। 

यही नहीं इसके ज्यादा सेवन से मुंह, चेहरे और जीभ पर सूजन और गले में संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में जिन लोगों को इससे एलर्जी है उन्हें इससे दूर ही रहना चाहिए। 

4. किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है

एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों को किडनी की बीमारी है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही टमाटर का सेवन करना चाहिए। जानकार ऐसा इसलिए कहते है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। 

ऐसे में केवल टमाटर ही नहीं बल्कि इससे बनने वाली सारी प्रोडक्ट्स से दूर रहना चाहिए। ऐसे में इन मरीजों की समस्या और भी बढ़ सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब