लाइव न्यूज़ :

चाहे रात हो या दिन कभी भी एक साथ न खाएं रोटी और चावल! बचने की सलाह देते हैं जानकार, जानें नुकसान और सही तरीका

By आजाद खान | Updated: May 31, 2023 12:46 IST

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर कोई चावल और रोटी एक साथ खाना चाहता है तो उसे पहले रोटी खा लेना चाहिए और फिर करीब दो घंटे बाद ही उसे चावल खाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देखाने में चावल और रोटी एक साथ नहीं खाना चाहिए। जानकार इससे बचने की सलाह देते है। उनका कहना है कि अगर खाना है तो पहले रोटी खा लें फिर कुछ घंटे बाद चावल खाया करें।

Health Tips in Hindi:  रात हो या दिन हो अकसर लोग अपने खाने में रोटी और चावल या फिर दोनों में से एक को खाना पसंद करते है। कुछ लोग ऐसे है जो रात व दिन रोटी के साथ चावल खाते है तो कुछ लोग इस तरीके से दोनों खाने को एक साथ खाने से परहेज करते है। लेतकन अकसर ऐसा देखा गया है कि चाहे वह दिन का खाना हो या फिर रात का डिनर, कई लोग ऐसे है जो रोटी के चावल भी खाते है जिसे लेकर यह कहा जाता है कि दोनों खानों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। 

जानकारों की माने तो इन दोनों खानों को एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इन दोनों खानों को एक साथ खाने से हमारे शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है और इससे जुड़ी हुई क्या है जरूरी टिप्स, आइए जान लेते हैं। 

क्या कहते है एक्सपर्ट्स 

जानकार कहते है कि रोटी और चावल दोनों में अलग-अलग पोषण गुण पाए जाते है, ऐसे में इन दोनों खानें को एक साथ लेना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। उनके अनुसार, ये दोनों अनाज आंतों में फर्मेंटेशन करते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा होता है जिस कारण इन दोनों को एक साथ भोजन में लेने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स रोटी और चावल को एक साथ खान से परहेज करने की सलाह देते है। 

इन दिक्कतों का कर सकते हैं सामना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन दोनों खानों में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाई जाती है, ऐसे में इन्हें एक साथ खाने से आपके शरीर में स्टार्च का अब्जॉर्प्शन होने लगता है जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। ऐसे में जानकार कहते है कि इन दोनों खाने या अनाज को एक साथ खाने से आप में इनडाइजेशन और सूजन की समस्या हो सकती है। यही नहीं कुछ एक्सपर्ट्स यह भी कहते है कि इन दोनों अनाज को एक साथ खाने से इनमें मौजूद पोषक तत्वों के बीच टकराव होता है जिससे इनके अवशोषण में रुकावट पैदा होती है। 

एक टाइम में एक ही अनाज या फिर कुछ घंटों के अंतराल के बाद दूसरा अनाज खाएं

ऐसे में इसके नुकसान देखने को बाद जानकार यही कहते है कि एक ही समय में दोनों अनाज नहीं खाना चाहिए बल्कि एक समय में एक ही अनाज खाना चाहिए। अगर फिर भी कोई दोनों अनाजों को खाने की इच्छा रखता है तो उसे पहले रोटी खा लेनी चाहिए और फिर करीब दो घंटे बाद उसे चावल खाना चाहिए। इस तरीके से दोनों अनाजों के खाने से आपको इसका फायदा भी मिलगे और इससे आप में अपच और गैस की समस्या नहीं होगी। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सभोजनफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!