लाइव न्यूज़ :

ज्यादा पानी पीने से आपको हो सकती है बीमारी! जानें इसके नुकसान और दिन में कितना वॉटर पीना है सही

By आजाद खान | Updated: August 1, 2023 11:45 IST

जानकारों की अगर माने तो ज्यादा पानी पीने से आपके खून में सोडियम की कमी हो सकती है जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है और आपको अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादा पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। इससे आपको कई समस्या भी हो सकती है और आप बीमार भी पड़ सकते है। जानकार दिन में भर में केवल 1.5 लीटर से 2.5 लीटर पानी पीने की सलाह देते है।

Health Tips in Hindi:  बहुत से लोग ऐसे हैं जो ज्यादा पानी पीने का शौक रखते है और वे दिन में लीटरों में पानी पी लिया करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक है और इससे आपकी परेशानी बढ़ भी सकती है। 

जी हां हाल में ही एक खबर आई थी कि एक कनाडाई टिकटॉकर ने शर्त लगाकर हर रोज चार लीटर पानी पीना चालु किया था कि उसकी तबियत खराब हो गई थी। उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसे अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। 

यही नहीं पिछले साल कुछ शोधकर्ताओं ने यह दावा किया था मशहूर एक्टर ब्रूस ली (Bruce Lee) की मौत ज्यादा पानी पीने के कारण हुई थी। ऐसे में हद से ज्यादा पानी पीने सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है और इससे आपकी हालत काफी खराब भी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि ज्यादा पानी पीने से क्या नुकसान होता है और दिन भर में कितना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। 

पानी पीने को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब कभी भी लोगों को प्यास लगे तो ही उन्हें पानी पीना चाहिए और उन्हें ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। आमतौर पर एक इंसाना को दिन में 1.5 लीटर से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। गर्मी के मौसम में आप एक दिन में तीन लीटर पानी पी सकते है। 

उनके अनुसार, शरीर में पानी की कमी के कारण आपको कई और समस्या भी हो सकती है। ऐसा करने से आपकी खून में सोडियम की कमी हो सकती है जिससे आपको हाइपोनेट्रिमिया (Hyponatremia) नामक एक बीमारी भी हो सकती है। यही नहीं खून में सोडियम की ज्यादा कमी से आपको वीकनेस, सेंस डिस्टर्ब होना और ब्रेन में सूजन आना जैसी समस्या हो सकती है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब