लाइव न्यूज़ :

अगर वजन घटाना है तो दूध वाली चाय पीना छोड़ दें! जानें इस कथन के पीछे की सच्चाई और वेट लॉस टिप्स

By आजाद खान | Updated: June 7, 2023 15:55 IST

जानकारों की अगर माने तो जो लोग वेट लॉस करना चाहते है वे पौष्टिक हर्बल चाय या हरे चाय का इस्तेमाल कर सकते है। इससे उनको काफी फायदा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअकसर ऐसा कहा जाता है कि वेट लॉस के लिए चाय छोड़नी होगी।ऐसे में केवल चाय ही नहीं बल्कि दूध वाली चाय भी छोड़ने को कहा जा रहा है। इस चाय में कैलोरी और चीनी की मात्रा पाई जाती है जिससे आपको वेट लॉस में दिक्कत हो सकती है।

Health Tips in Hindi:  हमारे खान-पान हमारे सेहत पर काफी प्रभाव डालते है, ऐसे में हर किसी को हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। हमारे खान-पान में चाय और कॉफी भी आते है जिसे लेकर जानकार हमें सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। अकसर आप ने यह सुना होगा कि दिन में एक या दो कप चाय पीने से कोई परेशानी नहीं है लेकिन जो लोग जिन ज्वाइन करते हैं उन्हें यह सलाह दी जाती है कि उन्हें वजन कम करने के लिए चाय को छोड़ना होगा। 

ऐसे में वजन कम करने में चाय का कितना रोल है और दूध वाले चाय को पीने से हमें क्या परेशानी हो सकती है, आइए इसे जान लेते हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, चाय पीने की लत के कारण आपके वजन घटाने के सफर पर रोक लग सकता है। ऐसे में वजन कम करने को लेकर डाइटिशियन मैक सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि चाय में हाइ लेवल के कंपाउंड होते हैं जो गट्स के फैट को कम करने में मदद करती हैं। यही नहीं चाय आपके कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में आपकी मदद करता है। 

दूध वाली चाय पीना छोड़ना चाहिए

जानकारों की अगर माने तो दूध वाली चाय में वसा, कैलोरी और चीनी की मात्रा होती है जिससे आपका वजन बढ़ सकता है और आप पतले नहीं हो सकते है। उनका यह भी कहना है कि दूध वाली चाय में किसी तरह के पोषण नहीं होते है, ऐसे में तब इस चाय के पीने का मतलब ही नहीं बनता है। यही नहीं चाय एसिडिक होती है, जिससे एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और ब्लोटिंग की समस्या होती है और यही कारण है कि वजन कम करने वालों को चाय खासकर दूध वाली चाय को पीने से मना किया जाता है। 

दूध वाली चाय के बजाय ये लाएं रूटीन में

ऐसे में जानकारों का यह कहना है कि अगर फिर भी कोई चाय या फिर दूध वाली चाय पीना चाहता है तो उसे दूध वाले चाय की जगह पौष्टिक हर्बल चाय या हरे चाय को इस्तेमाल करना चाहिए। इन चायों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और ये आपके वजन घटाने में आपका मदद भी कर सकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

 

टॅग्स :वजन घटाएंहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब