लाइव न्यूज़ :

सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक कप कॉफी पीते हैं तो सावधान हो जाएं, हो सकते हैं ये नुकसान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 26, 2024 13:48 IST

अगर आप भी सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक कप कॉफी पीते हैं खाली पेट तो जरा सावधान हो जाएं। खाने से पहले सुबह की कॉफी आपको तुरंत ऊर्जा दे सकती है लेकिन साथ-साथ बाकी दिन के लिए थका सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह की कॉफी आपको तुरंत ऊर्जा दे सकती हैलेकिन साथ-साथ बाकी दिन के लिए थका सकती है यह एडेनोसिन या हार्मोन से लड़ता है जो नींद की इच्छा को बढ़ावा देता है

Drinking coffee in the morning: सुबह उठने के बाद सबसे पहला काम आप क्या करते हैं? क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो सुबह उठकर कॉफी पीने का इंतज़ार करते हैं? अगर आप भी सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक कप कॉफी पीते हैं खाली पेट तो जरा सावधान हो जाएं।  खाने से पहले सुबह की कॉफी  आपको तुरंत ऊर्जा दे सकती है लेकिन  साथ-साथ बाकी दिन के लिए थका सकती है।

दरअसल  ऐसा इसलिए है क्योंकि यह एडेनोसिन या हार्मोन से लड़ता है जो नींद की इच्छा को बढ़ावा देता है, इस प्रक्रिया में आपकी ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है। जब आप अपने दिन की शुरुआत कॉफी के साथ करते हैं, तो कैफीन उन रिसेप्टर्स तक पहुंच जाता है जो आपके शरीर में ऊर्जा पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। 

एक बार जब कैफीन का प्रभाव कम हो जाता है, तो संचित एडेनोसिन रिसेप्टर्स से जुड़ जाता है और आपको नींद आने लगती है। यही कारण है कि आपको दिन के मध्य में अचानक थकान महसूस होती है, जिसे हम रिबाउंड थकान कहते हैं।

नियमित रूप से सुबह सबसे पहले कैफीन का सेवन करने से इस पर आपकी निर्भरता बढ़ सकती है। धीरे-धीरे, आपको सामान्य महसूस करने के लिए अधिक कैफीन की आवश्यकता होती जाती है। ये एडेनोसिन के स्तर को और भी अधिक बढ़ा देता है, जिससे आपकी ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है।

इसके अलावा भी हैं ये नुकसान

खाली पेट कॉफी पीने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। अगर आप सुबह खाली पेट कॉफी पीते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें बिना कुछ खाए कॉफी पीने से बचना चाहिए। सुबह की शुरुआत आप कॉफी से करते हैं, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसके सेवन से बार-बार पेशाब लगती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है।

(डिस्क्लेमर:  लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के संबंध में आपके किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।)

टॅग्स :फिटनेस टिप्सHealth and Family Welfare Servicesभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार