लाइव न्यूज़ :

दिमाग तेज करने के साथ डायबिटीज, कैंसर, कब्ज, हाई बीपी से बचाती हैं ये 8 पीली चीजें

By उस्मान | Updated: June 5, 2018 11:42 IST

पपीता, आम, अनानास, बेल, केला, कद्दू जैसे पीले रंग की चीजों में लाइकोपीन, बिटामिन-ए,सी, पोटेशियम और मिनरल्स जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

Open in App

हर रंग की सब्जी और फल का अपना अलग महत्व होता है। सभी रंगो के फल-सब्जियों से आपके शरीर को अलग-अलग रूप में लाभ मिलता है। पीले रंग के फल और सब्जियां आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। पपीता, आम, अनानास, बेल, केला, कद्दू जैसे पीले रंग की चीजों में लाइकोपीन, बिटामिन-ए,सी, पोटेशियम और मिनरल्स जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन चीजों में विटामिन-सी होता है जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और आपको विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इनमें 'बीटा काइपटाक्सैनथिन' नामक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। इन चीजों से सेवन से आपको पाचन क्रिया बेहतर करने, ब्लडप्रेशर, हार्ट अटैक, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं कि पीले रंग के फल और सब्जियां खाने से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) आम

फलों का राजा कहे जाने वाला आम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन प्रोटीन वसा और फाइबर पाया जाता है। इतना ही नहीं, आम में विटामिन सी होता है जो दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत जरूरी होता है, और इसके अलावा केरोटीनोइड्स होते है, जो हार्मोनल सिस्टम और  इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखने में बहुत मदद करते हैं।

2) केला

केले में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा, केले में ट्राइप्टोफान नामक एमिनो एसिड होता है, जो आपके मूड को भी रिलैक्स करने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा, केला ह्रदय के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

3) संतरा

संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो न केवल शरीर के लिए बल्कि बालों और चेहरे के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम और मैगनेशियम की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

4) पपीता

पपीता विटामिन सी के प्रधान स्रोतों में एक है। इसमें पपेअन नामक डाइजेस्टिव एन्जाइम होने के साथ-साथ फाइबर भी होता है जो पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसको खाने से कब्ज़ की समस्या से भी छुटकारा मिलती है। इसके अलावा यह हृदय और आंखों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

1) कद्दू

कद्दू कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जो त्वचा में मौजूद एक प्रोटीन है। कद्दू से आपको सॉफ्ट एंड स्मूथ स्किन मिलती है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतर स्रोत है जो आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व हैं। 

2) पीली मिर्च

यह फाइबर, प्रोटीन और आयरन की बेहतर स्रोत है। इस मिर्च को खाने से आपकी स्किन को पोषक तत्व मिलते हैं और आपको उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- 5 दिन में अंकुरित हुआ लहसुन खाने से नहीं होंगे कैंसर, बीपी, स्ट्रोक जैसे ये 5 रोग 3) नींबू

नींबू में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें  विटामिन सी और साइट्रिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने और लगाने से आपकी स्किन पर चमक आती है और मुलायम बनती है। 

4) पीला टमाटर

इसमें अधिक नियासिन और फोलेट होता है। इसके अलावा इसमें अधिक विटामिन बी 6 और पेंटोथेनिक एसिड भी होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होता है जो आपको कैंसर से बचाने में सहायक है।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना