लाइव न्यूज़ :

Diet plans to lose weight: कोई साइड इफेक्ट्स नहीं, सिर्फ खाने में करें ये बदलाव, मोटापे से मिलेगा छुटकारा, फॉलो करें ये टिप्स

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 18, 2024 15:08 IST

Diet plans to lose weight: भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का तनाव, एक जगह बैठकर लगातार काम करने की मजबूरी और भूख मिटाने के लिए कुछ भी खा लेने की आदत। ये सारी बातें किसी इंसान को धीरे-धीरे बीमारियों की तरफ ले जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देDiet plans to lose weight: दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करेंDiet plans to lose weight: नाश्ते में ओट्स, अंडे, फल या स्प्राउट्स शामिल करेंDiet plans to lose weight: रात 8 बजे से पहले अगर डिनर कर लिया जाए तो यह सबसे सही होता है

Diet plans to lose weight: भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का तनाव, एक जगह बैठकर लगातार काम करने की मजबूरी और भूख मिटाने के लिए कुछ भी खा लेने की आदत। ये सारी बातें किसी इंसान को धीरे-धीरे बीमारियों की तरफ ले जाती हैं। एक उम्र के बाद शुगर और बीपी जैसी बीमारियों से बचने के लिए एक संतुलित जीवन जीना सबसे ज्यादा अहम हो जाता है। ये तथ्य साफ है कि मोटापा कई बीमारियों को आपके शरीर में खींच कर ले आता है। तो आखिर इससे निपटें कैसे? 

डायबिटीज़ जैसी बीमारी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका वजन संतुलित हो और खाने में नुकसानदेह पदार्थ न शामिल हों। अगर आपका वज़न ज़्यादा है, आप मोटापे से ग्रस्त हैं, या आप शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं, तो आपको टाइप 2 डायबिटीज़ होने की संभावना ज़्यादा है। इसलिए हम यहां एक डाइट प्लान बता रहे है जिसे अपनाकर आप वजन भी नियंत्रित कर सकते हैं और कई बीमारियों से दूर भी रह सकते हैं।

1- दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। इसके बाद ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी ली जा सकती है। चीनी वाली चाय से दूर रहने में ही भलाई है।

2- नाश्ते में ओट्स, अंडे, फल या स्प्राउट्स शामिल करें। इससे पेट भी लंबे समय तक भरा महसूस होगा और शरीर के लिए जरूरी पोषण भी मिल जाएगा।

3- दोपहर के खाने में रोटी, सलाद, हरी सब्जी और दही शामिल करें।

4- शाम के नाश्ते को ज्यादातर लोग बहुत हल्के में लेते हैं। इस दौरान चाय के साथ चिप्स, नमकीन और बिस्कीट खाना आम बात है। लेकिन इनकी थोड़ी सी मात्रा भी काफी ज्यादा कैलोरी वाली होती है जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि शाम के नाश्ते में मखाना या बादाम और ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी का सेवन किया जाए।

5- रात का खाना हल्का होना चाहिए। रात 8 बजे से पहले अगर डिनर कर लिया जाए तो यह सबसे सही होता है। रात के खाने में सूप, सलाद और प्रोटीन से भरी चीजें शामिल करें। इसके अलावा सोने से पहले हल्दी वाला दूध लिया जा सकता है। 

(अस्वीकरण- यह चिकित्सकीय सलाह नहीं है। बीमारी से पीड़ित होने की दशा में अपने डॉक्टर से सलाह लें।)

टॅग्स :फिटनेस टिप्सडाइट टिप्सभोजनHealth and Family Welfare Departmentडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम