लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बाद बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव

By रुस्तम राणा | Updated: October 21, 2021 14:47 IST

अगर डेंगू हो जाने पर लापरवाही बरती जाती है तो यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। एक स्टडी के मुताबिक हर साल दुनियाभर में डेंगू बुखार से 2 करोड़ लोग प्रभावित होते हैं। बड़ों के मुकाबले बच्चों में यह बीमारी का असर ज्यादा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब तक डेंगू के 700 से ज्यादा मामले सामने आएएडीज एजिप्टी नामक मादा मच्छर के काटने से आता है डेंगू बुखार

शहर शहर डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में अब तक 700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां एक दो-तीन हफ्तों तक डेंगू का प्रभाव देखा जा सकता है। अगर डेंगू हो जाने पर लापरवाही बरती जाती है तो यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। एक स्टडी के मुताबिक हर साल दुनियाभर में डेंगू बुखार से 2 करोड़ लोग प्रभावित होते हैं। बड़ों के मुकाबले बच्चों में यह बीमारी का असर ज्यादा होता है।  

डेंगू बुखार का कारण

एडीज एजिप्टी नामक मादा मच्छर के काटने से डेंगू बुखार आता है। ये मच्छर रात की बजाय दिन में काटता है। ये मच्छर गर्मियों के दिनों में गंदे पानी में पैदा होते हैं और सर्दियों में जीवित नहीं रहते हैं। बारिश के मौसम में जुलाई से अक्टूबर तक इन मच्छरों का प्रकोप रहता है। यदि ये मच्छर किसी व्यक्ति को काटते हैं तो उस व्यक्ति को 3-5 या इससे ज्यादा दिनों तक बुखार रह सकता है।

डेंगू बुखार के लक्षण

बुखार आने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन डेंगू बुखार के कुछ विशेष लक्षण होते हैं। जैसे मरीज को इसमें ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार आता है। सिर, आखों, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। भूख नहीं लगती है, जी मचलाता है और मुंह का स्वाद भी बिगड़ जाता है। शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी हो जाती है और शरीर में लाल रैश हो जाते हैं।

डेंगू से बचाव

डंगू से बचाव के लिए सबसे पहले आपको अपने आसपास गंदा पानी जमा नहीं होने चाहिए। क्योंकि इसी में ये मच्छर पैदा होते हैं। टायरों, गमलों, कूलरों में अधिक दिनों का पानी एकत्रित नहीं होने दें। शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। डेंगू के लक्षण होने पर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। इस दौरान मरीज की प्लेटलेट्स गिर जाती हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाई लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।  

टॅग्स :डेंगू डाइटHealth and Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यकिफायती दवाओं से आसान होता इलाज

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें