लाइव न्यूज़ :

रहिए तैयार, 1000 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती, दिल्ली में 1,139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 11:41 IST

राष्ट्रीय राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए, 2026 तक सभी मंदिर स्थापित किए जाने हैं, और हर महीने 100 आरोग्य मंदिर शुरू करने का लक्ष्य है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोग्य मंदिर पहल का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के तहत एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।घोषणा की थी कि दिल्ली में 1,139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे।मोहल्ला क्लीनिक को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बदलने की योजना बना रही है।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों आरोग्य मंदिरों को मजबूत बनाने के लिए 1,000 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती करेगी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशानिर्देशों के अनुसार होगी और नियुक्ति पूरी तरह से संविदा के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कौशल परीक्षण भी होगा। आरोग्य मंदिर पहल का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के तहत एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

अधिकारी ने बताया, “राष्ट्रीय राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए, 2026 तक सभी मंदिर स्थापित किए जाने हैं, और हर महीने 100 आरोग्य मंदिर शुरू करने का लक्ष्य है।” दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि दिल्ली में 1,139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे।

इस बीच, सरकार एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए मोहल्ला क्लीनिक को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बदलने की योजना बना रही है, लेकिन कुछ चिकित्सकों ने चिंता जताई है कि इससे उनकी नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं।

गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी नौकरियां खत्म नहीं होंगी। उन्होंने पहले यह भी कहा था कि दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे नए स्वास्थ्य सेवा ढांचे के तहत मौजूदा कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

टॅग्स :डॉक्टरदिल्ली सरकाररेखा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें