लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Symptoms: इन 2 नए लक्षणों से पीड़ित लोगों को कोरोना वायरस का खतरा 10 गुना ज्यादा

By उस्मान | Updated: April 15, 2020 09:10 IST

Coronavirus symptoms in Hindi: कोरोना वायरस के लक्षणों में अब सिर्फ बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होना ही नहीं बल्कि ये दो नए लक्षण भी जुड़ गए हैं

Open in App

कोरोना वायरस की चपेट में दुनियाभर के करीब 20 लाख लोग आ चुके हैं और इससे अब तक 1 लाख, 26 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इनमें अमेरिका में सबसे ज्यादा 26 हजार लोगों की मौत हुई है। भारत की बात करें, तो अब तक करीब 11 हजार मामले देखने को मिले हैं और मरने वालों की संख्या 400 के पास पहुंचने वाली है। 

कोरोना वायरस के आम लक्षणों में सूखी खांसी, बुखार और सांस लेने में कठिनाई आदि हैं, जिन्हें अधिकतर लोग जानते हैं। कोरोना के कुछ नए लक्षण भी सामने आये हैं। शोधकर्ताओं ने अनुभव और प्रयोग के आधार पर पहली बार यह पता लगाया है कि कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता को प्रभावित करता है।

'इंटरनेशनल फोरम ऑफ एलर्जी एंड रायनोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, ऐसा व्यक्ति जिसमें इंफ्लूएंजा के लक्षण हों और उसके सूंघने तथा स्वाद चखने की क्षमता प्रभावित हो रही हो तो वह कोविड-19 का मरीज हो सकता है।

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो में ईएनटी की डॉक्टर और अध्ययन की सह-लेखिका कैरोल यान ने कहा, 'हमारे अध्ययन के अनुसार, अगर आपके सूंघने की और स्वाद चखने की क्षमता कम हो गयी है तो, आपके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा 10 गुना ज्यादा है।' 

यान ने बताया कि कोविड-19 का मुख्य लक्षण अभी भी बुखार ही है, लेकिन थकान, सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता में कमी भी उसके सामान्य शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि कोविड-19 बेहद संक्रामक वायरस है। यह अध्ययन कोविड-19 के शुरुआती लक्षणों के तौर पर सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता में कमी की पुष्टि करता है।' 

अनुसंधानकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो में तीन से 29 मार्च, 2020 के बीच कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए आए 1,480 मरीजों के लक्षणों आदि का विश्लेषण किया है। इनमें से 102 जांच में संक्रमित पाए गए जबकि 1,378 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। 

कोरोना वायरस के आम लक्षण

डॉक्टर के अनुसार, 'कोरोना वायरस के लक्षण भी फ्लू के जैसे ही हैं। इस वायरस के सामान्य संकेत और लक्षणों में सांस संबंधी समस्याएं जैसे सांस में कमी, सांस लेने में तकलीफ, बुखार, खांसी, नाक बहना आदि शामिल हैं। अधिक गंभीर मामलों में, संक्रमण से निमोनिया, सेवेर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, किडनी फेलियर यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।

कोरोना के इलाज के लिए अभी तक कोई दवा या स्थायी इलाज नहीं मिला है लेकिन डॉक्टर और वैज्ञानिक लगातार दवा खोज रहे हैं। कोरोना से बचने का तरीका केवल सुरक्षा है। यही वजह है कि तमाम देशों में लोगों को आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है क्योंकि यह वायरस से एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है।

समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब