लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Medicine : भारतीय डॉक्टर ने तैयार किया कोरोना वायरस का टीका, जानें कब आएगा बाजार में

By उस्मान | Updated: March 28, 2020 13:06 IST

Covid-19 medicine and treatment : कोरोना वायरस के इलाज के लिए इस टीके को टी सेल एपिटोप्स नाम दिया गया है।

Open in App

कोरोना वायरस के इलाज के लिए अभी तक कोई दवा या टीका नहीं बन पाया है। हालांकि दुनियाभर के तमाम डॉक्टर और वैज्ञानिक कोरोना का इलाज खोजने में जुटे हैं। इस बीच खबर आई है कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी की एक डॉक्टर ने दावा किया है कि जल्द ही कोरोना वायरस के लिए टीका तैयार कर लिए जाएगा। जाहिर है देश के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की डॉक्टर सीमा मिश्रा कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर प्रयोग कर रही हैं और जल्द ही वो वैक्सीन ढूंढ लेंगी। उन्होंने एक पोटेंशियल वैक्सीन कैंडीडेट्स डिजाइन किए हैं, जिन्हें टी सेल एपिटोप्स नाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कम्प्यूटेशनल सॉफ्टवेयर के साथ पावरफुल इम्यूनोफॉर्मेटिक्स एप्रोचेज के इस्तेमाल से डॉक्टर ने इन पोटेंशियल एपिटोप्स को तैयार किया है। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है, जिससे इनका इस्तेमाल पूरी जनसंख्या को वैक्सीनेट करने के लिए किया जा सके। शक्तिशाली कम्प्यूटेशनल टूल ने लगभग 10 दिनों में इस वैक्सीन को बनाने में मदद की।

मानव प्रोटीन पूल में मौजूद किसी भी मैच के साथ इस कोरोनवायरल एपिटोप्स मानव कोशिकाओं पर कोई विपरित असर नहीं डालते हैं इसलिए प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया वायरल प्रोटीन के खिलाफ होगी न की मानव प्रोटीन के। इन परिणामों को निर्णायक रूप प्रदान करने के लिए प्रयोगात्मक रूप से जांच की जानी है और इसे बनने में अभी समय लग सकता है।

भारत में अब तक 834 मामले

भारत में कोविड-19 के मामले शनिवार को बढ़कर 834 पर पहुंच गए और संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। बहरहाल, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये दो मौत कहां हुई हैं। 

कोरोना से भारत में 66 लोग हुए स्वस्थ

अभी तक महाराष्ट्र में चार, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो और मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब भी 748 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 66 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति यहां से चला गया है। 

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 27,365 की मौत

कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 27,365 लोगों की मौत हो गई है और 597,262 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौत (9,134) इटली में हुई हैं इसके बाद स्पेन में 5,138 की और चीन में 3,295 की मौत हुई हैं। अगर बात करें संक्रमण से पीड़ित मरीजों की तो अमेरिका में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है, यहां अब तक सबसे ज्यादा 104,205 मामले पाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार