लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इस नंबर से फोन आते ही बता देना अपने सारे लक्षण, समय रहते हो सकता है वायरस से बचाव

By भाषा | Updated: April 22, 2020 10:31 IST

कोरोना के प्रसार को रोकने और लक्षणों की पहचान करने के लिए सरकार टेलीफोनिक सर्वे शुरू करेगी

Open in App

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में भारी तबाही मचा रखी है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में अब तक करीब 25 लाख 50 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अगर बात करें भारत की तो यहां 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके जैन और करीब 645 लोगों की मौत हुई है हालांकि एक राहत की बात यह है कि लगभग 4 हजार लोग सही होकर अपने घर भी गए हैं। 

कोरोना के प्रभाव को रोकने और लोगों को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है. इसी बीच सरकार ने घोषणा की कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार और इसके लक्षणों पर नागरिकों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए टेलीफोन पर सर्वेक्षण करेगी। 

सरकार ने लोगों से इसमें हिस्सा लेने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लोगों को 1921 नंबर से फोन आएगा, मगर मंत्रालय ने लोगों आगाह किया कि वे इससे मिलते जुलते सर्वेक्षण के लिए दूसरे नंबरों से आने वाली शरारतपूर्ण फोन कॉल के झांसे में नहीं आएं। 

सर्वेक्षण भारत सरकार का राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) करेगा। मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे लोगों को मीडिया के जरिए इस सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दें और लोगों को अन्य नंबरों से आने वाले शरारतपूर्ण कॉल के प्रति जागरुक करें।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?