लाइव न्यूज़ :

क्या दूध या जूस के साथ कोई भी दवाई ली जा सकती है? जानें इस तरीके से दवा लेने पर क्या कहते है जानकार

By आजाद खान | Updated: February 15, 2023 07:23 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो दूध में अच्छी मात्रा में कैल्‍शि‍यम पाई जाती है जो आपके शरीर में दवा का असर को कम कर देता है। ऐसे में वे इससे बचने की ही सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देआमतौर पर लोग दूध या जूस के साथ दवा लेना काफी पसंद करते है। यह आदत बुजुर्गों में ज्यादा पाई गई है। ऐसे में इसे लेकर जानकारों की अलग ही राय है।

Medicine With Milk or Juice: देश में कई ऐसे लोग है जो दूध या जूस के साथ दवा लेना काफी पसंद करते है। ऐसा बुजुर्ग लोग ज्यादा करते है और ऐसा करने में उन्हें लगता है कि इससे उन्हें ज्यादा फायदा होगा। 

लेकिन जानकार कहते है कि दवा को किसी अन्य चीज के साथ नहीं लेना चाहिए बल्कि केवल पानी के साथ ही उसे खाना चाहिए। ऐसे में दवा को लेकर क्या कहना है जानकारों का और आखिर क्यों वो मना करते है दवा को किसी जूस या दूध के साथ लेने से, आइए जान लेते है। 

दवा को दूध से लेने पर क्या कहते है जानकार

मामले में जर्मन एसोसिएशन ऑफ फार्मासिस्‍ट की प्रवक्‍ता उर्सुला सेलरबर्ग ने अपने एक रिपोर्ट में कहा है कि जो लोग दूध के साथ दवा लेते है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। दोनों चीजों को एक साथ लेने पर इसका नुकसान ही होता है नाकि कोई शरीर को कोई फायदा पहुंचता है। 

उनके अनुसार, जब कोई दूध के साथ दवा लेता है तो दूध में मौजूद कैल्‍शि‍यम दवा में मिलाई गई ड्रग को आपके खून में मिलने से रोक सकता है। इस कारण आप में दवा का असर तो नहीं पहुंचता है, उल्टा इसके इस्तेमाल से आपके शरीर में अन्य परेशानियां बढ़ जाती है जैसे पेट की समस्या आदि। 

जूस के साथ भी नहीं लेनी चाहिए कोई दवाई

उर्सुला सेलरबर्ग दूध के साथ किसी जूस के भी लेने से परहेज करने को कहती है। उनके मुताबिक, जब कोई जूस के साथ दवा लेता है तो ये जूस उसके शरीर में जाकर एक ऐसे इंजाइम पर रोक लगा देती है जो आपके शरीर में दवा को घुलने में मदद करता है। यही कारण है कि जानकार दवा को केवल पानी से ही लेने की सलाह देते है। 

ऐसे तो किसी भी दवा को दूध और जूस के साथ नहीं लेना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई दवा को जूस या दूध से लेना चाहता है तो उसे एंटीबायोटिक दवाओं को नहीं लेना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सडाइट टिप्सMedicines and Healthcare
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!