लाइव न्यूज़ :

हाई ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, फेफड़ों की बीमारी के लिए फायदेमंद है आम के पत्ते, जानिये इस्तेमाल का तरीका

By उस्मान | Updated: November 4, 2021 12:30 IST

आम की तरह आम के पत्ते भी सेहत का खजाना हैं, इनमें शरीर के लिए लिए कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं

Open in App
ठळक मुद्देआम की तरह आम के पत्ते भी सेहत का खजाना हैंइनमें शरीर के लिए लिए कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां कम कर सकते हैं आम के पत्ते

पेड़-पौधों से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। इनमें वो सभी जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न रोगों के इलाज में सहायक होते हैं।ऐसा ही एक पेड़ है आम। आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही लाभदायक भी होता है और उसकी तरह उसके पत्ते भी सेहत के लिए गुणकारी हैं।

सेहत के मामले में आम के पत्ते भी कम नहीं हैं। आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। आम के पत्ते हर्बल दवा के रूप में काम कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर आम की पत्तियों में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। 

शरीर के हमेशा स्वस्थ रखने के लिए शरीर की बाहर की सफाई के साथ-साथ शरीर की आंतरिक सफाई भी बेहद जरूरी है। गलत खानपान की वजह से शरीर में कई हानिकारक और विषैले तत्व में जमा हो जाते हैं जिससे कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। आयुर्वेद में शरीर की सफाई करने के लिए आम के पत्तों का उल्लेख किया गया है। चलिए जानते हैं आम के पत्ते आपके शरीर की आंतरिक रूप से सफाई करके आपको बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, फेफड़ों के लिए ऐसे करें आम के पत्तों का इस्तेमालआयुर्वेद के अनुसार, आम की पत्तियों के चूर्ण का रोजाना सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा इससे किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का भी खतरा कम होता है। दरअसल आम के पत्ते शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्वों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में सहायक होते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी आम की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से कुछ दिनों में ही आप को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

ऐसे बनाएं आम के पत्तों का पाउडरअगर आप किडनी, फेफड़ों और लीवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आम की पत्तियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन रोजाना खाने के 20 मिनट बाद करें। लेकिन ध्यान रहे कि इस पाउडर के आधा चम्मच का सेवन ही करें। 

इस बात का रखें ध्यानयह एक आयुर्वेदिक उपाय है इसलिए अगर आप ऊपर बाताई गईं समस्याओं से राहत पाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेMedical and Healthहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?