Summer Tips: गर्मियों में जिंस पहनने से करें परहेज नहीं तो....जानें नुकसान पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Published: May 6, 2023 04:09 PM2023-05-06T16:09:33+5:302023-05-06T16:54:02+5:30

जानकारों की अगर माने तो गर्मी के सीजन में जिंस पहनना एक अच्छा हेल्थ हैबिट नहीं है। इससे आपको स्किन इंफेक्शन समेत कई और बीमारियां भी हो सकती है।

Avoid wearing jeans in Summer Tips otherwise know what opinion of experts disadvantages | Summer Tips: गर्मियों में जिंस पहनने से करें परहेज नहीं तो....जानें नुकसान पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Children%27s_clothing_in_Norway_in_the_1950s-1960s._Trousers_%28jeans%29_for_young_boys._%22WILD_WEST_Dale-Sanfor%22_brand._Worn,_mended_DSC02599.jpg/ https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Young_man_wearing_jorts_%28denim_shorts%29_%28cropped%29.jpg)

Highlightsगर्मियों में डेनिम या जिंस पहनना एक सही आदत नहीं है। इससे पुरुष और महिलाएं दोनों को ही समस्याएं हो सकती है। जानकार इस तरह के कपड़े पहनने से परहेज करने की बात कहते है।

Health Tips:  गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन आम बात है। ऐसे में इस सीजन में लोगों को हर तरह से सावधानी बरतनी चाहिए ताकि वे गर्मी से बच सके। लोगों को उनके रहने-सहने से लेकर खान-पान तक हर चीज का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस सीजन में आपके द्वारा गलत कपड़ों के चुनाव से होने वाले स्किन इंफेक्शन से आप बेहद बीमार भी सकते है। 

जानकार इस सीजन में डेनिम यानी जिंस वाले कपड़े पहनने से मना करते है। उनका कहना है कि इससे स्किन इंफेक्शन समेत कई और बीमारियां होती है। ऐसे में आइए हम यह जानने की कोशिश करते है कैसे गर्मी में डेनिम यानी जिंस पहनने से हमें स्किन इंफेक्शन हो सकते है और 

क्या कहते हैं जानकार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के सीजन में डेनिम यानी जिंस वाले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। उनके मुताबिक, जर गर्मी में हम जिंस पहनते है तो ये कपड़े हमारे शरीर में हवा को जाने से रोकते है जिस कारण हमारे बॉडी का पसीना सूखता नहीं है। ऐसे में यह जिस तरीके से यह गर्मी और पीसने को रोकता है, इससे अलग-अलग संक्रमण पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को पनपने का एक मौका मिल जाता है। 

जानकार कहते है कि इस कारण लोगों को त्वचा से संबंधित कई समस्याएं होती है। इन समस्याओं में चकत्ते, सूजन, लालिमा, एलर्जी, जलन और यहां तक ​​कि फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण भी शामिल हैं। इसके अलावा जो महिलाएं टाइट जिंस पहनती है उन में यह देखा गया है कि कम उम्र में उनके गर्भाशय में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है जिससे उन में बांझपन की भी समस्या हो सकती है।

गर्मियों में महिलाओं को हो सकती है और भी समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी में डेनिम पहनने से महिलाओं के वजाइना में इंफेक्शन भी हो सकता है। यही नहीं इससे उनका ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है और वह रूक सकता है। जानकारों की अगर माने तो गर्मी के मौसम में डेनिम पहनने से त्वचा में जलन पैदा हो सकता है और इससे त्वचा में सूजन हो सकता है। इससे स्किन रैशेज की भी समस्या हो सकती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

 

Web Title: Avoid wearing jeans in Summer Tips otherwise know what opinion of experts disadvantages

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे