लाइव न्यूज़ :

अमूल ने बाजार में उतारा ऊंटनी का दूध, कहा- डायबिटीज मरीजों के लिए है वरदान, जानिये कीमत, फायदे

By उस्मान | Updated: January 24, 2019 11:34 IST

कंपनी का कहना है कि ऊंटनी के दूध को पचाना बहुत आसान है। इसमें प्रोटीन जैसे इंसुलिन की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 

Open in App

देश की सबसे बड़ी कोऑपरेटिव डेयरी अमूल ने मार्किट में पहली बार ऊंटनी का दूध बेचना शुरू किया है। फिलहाल ऊंटनी का दूध गुजरात के गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ में बेचा जा रहा है लेकिन कंपनी जल्द ही इसे देशभर में पहुंचा देगी। ऊंटनी के 500 एमएल की बोटल की कीमत 50 रुपये है और इसे तीन दिनों तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले अमूल ने ऊंटनी के दूध की चॉकलेट बाजार में उतारी थी जिसे अच्छा रेस्पोंस मिला। 

अमूल ने गिनाएं ऊंटनी के दूध के फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्पकंपनी का कहना है कि ऊंटनी के दूध को पचाना बहुत आसान है। इसमें प्रोटीन जैसे इंसुलिन की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 

डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी वालों के लिए फायदेमंदकंपनी के यह भी कहा है कि ऊंटनी का दूध उन लोगों के लिए भी फायदे का सौदा होगा जिन्हें डेयरी उत्पादों से एलर्जी होती है क्योंकि इसमें ऐसा कोई भी तत्व नहीं है जप एलर्जी का कारण बनें। 

पोषक तत्वों से भरपूरफेडरेशन के महाप्रबंधक आरएस सोढी के अनुसार, ऊंटनी के दूध के और भी कई फायदे हैं। इसमें कई तरह के पोषक और औषधीय गुण हैं। यह दूध आसानी से पच जाता है। साथ ही यह दूध वे लोग भी पी सकते हैं, जिन्हें गाय और भैंस के दूध से एलर्जी है। 

हाल ही में अमूल एक फर्जी विज्ञापन के मामले को लेकर चर्चा में थी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने आरोप लगाया है कि गूगल ने अमूल के नाम पर फर्जी विज्ञापन से कमाई की। इसमें कई फर्जी वेबसाइट अमूल पार्लर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बारे में फर्जी बिजनेस टू बिजनेस कैंपेन चलाते हुए लोगों को लूट रही थी। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?