लाइव न्यूज़ :

OMG! एक दिन में इतनी बार गैस पास करने से कम होता है आधा किलो वजन

By उस्मान | Updated: July 5, 2018 15:17 IST

जानिए मानव शरीर से जुड़ी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें जिन्हें आपने स्कूल में भी नहीं पढ़ा होगा

Open in App

यह जानकारी हैरान कर देगी कि आपका फर्टिंग (farting) यानी गैस पास द्वारा एक दिन में 0.5 किलोग्राम वजन कम होता है। एक अनुमान के अनुसार लगाया गया है कि एक फार्ट का कुल द्रव्यमान 0.0371 ग्राम है और व्यक्ति दिन में लगभग 14 बार गैस पास करता है। 

पेट का एसिड एक रेजर ब्लेड को गला सकता है। पेट में जो एसिड होता है उसमें इतनी क्षमता होती है कि अगर गलती से पेट में ब्लेड चला जाए, तो एसिड उसे इतना नाजुक बना सकता है कि  वो आसानी से टूट जाता है।  

आपको जानकार हैरानी होगी कि वयस्कों की तुलना में शिशुओं के शरीर में लगभग 64 हड्डियां ज्यादा होती हैं। नवजात शिशुओं के शरीर में लगभग 270 हड्डियां होती हैं जो उनके कंकाल को अधिक लचीला बनाती हैं। उम्र के साथ, उन हड्डियों में से कई एक साथ पिघल जाती हैं या जुड़ जाती हैं जिसके बाद 206 हड्डियां ही रह जाती हैं।

एक अध्ययन के अनुसार, जानवर भी इंसानों की तरह सपने देख सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, चूहे भी ऐसे सपने देख सकते हैं जैसे उन्हें खाना मिल गया है और वो भाग रहे हैं। अधिकांश स्तनधारी भी आरईएम (REM) नींद से गुजरते हैं, इस चक्र जिसमें सपने आते हैं। 

हर महीने 5 किलो वजन घटाकर स्लिम-सेक्सी फिगर की क्वीन बन गई यह लड़की

आपके शरीर के दो अंग कभी बढ़ने से नहीं रुकते हैं। जी, हां शरीर के अन्य अंगों की तुलना में कान और नाक का आकर हमेशा बढ़ता रहता है।

मानव खून की संरचना लगभग उसी नमक की मात्रा के समान है जो समुद्र के पानी के रूप में होती है। जाहिर है, यह तथ्य यह धारणा साबित करता है कि जीवन समुद्र से आया था।

इफेक्ट्स (Mpemba effect) के अनुसार, गर्म पानी के कणों के वेगों में एक विशिष्ट स्वभाव होता है जो उन्हें अधिक आसानी से जमा होने की अनुमति देता है। 

सिर्फ 10 मिनट में flat belly पाने का सबसे आसान तरीका

केले में पोटेशियम होता है जिस वजह से यह थोड़ा जहरीला होता है। लेकिन चिंता न करें, आप केले के जहर से तब ही मरेंगे, जब आप एक बार में लगभग 10,000,000 केले खाएंगे। 

मानव शरीर में लगभग 37 ट्रिलियन कोशिकाएं होती हैं जिनमें से प्रत्येक के भीतर 23 डीएनए अणु लगाए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि सभी मानव कोशिकाओं को एकसाथ मिलाया दिया जाए, तो 34 अरब मील लंबी लाइन बन सकती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब