लाइव न्यूज़ :

रात को कच्चा नारियल खाने से मोटापा, कब्ज, कोलेस्टेरॉल से मिलती है राहत, याददाश्त भी होती है तेज

By उस्मान | Updated: May 29, 2018 11:42 IST

Health Benefits of Eating Raw Coconut: शोध से पता चला है कि एक दिन में 15 से 30 ग्राम नारियल खाने से शरीर को 120 कैलोरी ऊर्जा मिलती है।

Open in App

नारियल का इस्तेमाल भारतीय संस्कृति में पूजा के लिए किया जाता है। इसे श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि इसे खाने से आपको बहुत फायदे होते हैं? नारियल कई सारे पकवानों में डालकर उनका स्वाद बढ़ाने के काम आता है। नारियल में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल खाने से याद्दाश्त बढ़ती है, कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट साफ रहता है। आपको गर्मियों में नारियल का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको गर्मियो में होने वाली समस्या नकसीर से बचने में मदद मिलती है। नारियल के तेल में एमटीसी (मीडियम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स) की अच्छी मात्रा होती है जो कि अन्य फैटी खाने की अपेक्षा अधिक मात्रा में शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है। शोध से पता चला है कि एक दिन में 15 से 30 ग्राम नारियल खाने से शरीर को 120 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा शर्मा बता रही हैं कि रोजाना रात को सोने से पहले नारियल खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) याददाश्त बढ़ती है

नारियल खाने से याददाशत बढ़ती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट और मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो हार्ट को हेल्दी रखता है। 

2) पेट रहता है साफ

अगर आपका पेट खराब रहता है या आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नारियल के एक बड़े टुकड़े को खाकर सो जाएं। सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट साफ कर देता है। 

3) नकसीर को रोकता है

गर्मियों में बहुत से लोगों को नकसीर आने की समस्या होती है। अगर इन दिनों आपके नाक से खून आता है, तो नारियल आपके लिए दवा की तरह है। इससे बचने के लिए आपको नारियक को मिश्री के साथ खाना चाहिए।

4) उल्टी से मिलती है राहत

गर्मियों के दिनों मतली औत उल्टी आम समस्या है। बढ़ते तापमान और पसीने निकलने से ऐसा हो सकता है। अगर आपको मतली या उल्टी आ रही है, तो  नारियल का टुकड़ा मुंह मे रखकर थोड़ी देर तक चबाने से उल्टी नहीं आती। 

5) इम्युनिटी सिस्टम होता है मजबूत

नारियल के सेवन से इम्‍यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद इत्यादि से नारियल के सेवन से बचा जा सकता है। दरअसल, नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की रक्षा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज, डायरिया, इन्फेक्शन और एसिडिटी से बचाता है पत्थर जैसा दिखने वाला ये फल

6) ऊर्जा मिलती है

नारियल शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में भी मदद करता है। नारियल के तेल में एमटीसी (मीडियम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स) की अच्छी मात्रा होती है जो कि अन्य फैटी खाने की अपेक्षा अधिक मात्रा में शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है। शोध से पता चला है कि एक दिन में 15 से 30 ग्राम नारियल खाने से शरीर को 120 कैलोरी उर्जा मिलती है। 

7) कोलेस्टरॉल रहता है कंट्रोल

नारियल के साथ साथ नारियल तेल के फायदे  भी है। यह तेल शरीर में बड़े कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद करता है साथ ही एचडीएल को बढ़ाता है, जिससे शरीर को कई प्रकार कई प्रकार के दिल के रोगों से बचाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- एरिथमिया और ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए सिर्फ 3 दिन इतने नट्स खायें

8) वजन कम करने में सहायक

नारियल में कोलेस्टेरॉल और वसा की मात्रा कम होती है और फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर होने से व्यक्ति को लंबे समय तक भूक नही लगती है। जिससे व्यक्ति फालतू की चीजें खाने से बचता है और मोटापे को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा नारियल में ट्राइग्लिसराइड पाया जाता है, जो कि मेटबॉलिज़म को बढ़ाता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब