लाइव न्यूज़ :

खाने में कटहल खाने के बाद खा लेते है पान या पी लेते है दूध को आज से हो जाए सावधान, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर, हो सकते है गंभीर बीमार

By आजाद खान | Updated: June 4, 2022 17:15 IST

जानकारों के अनुसार, कटहल में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकटहल को हम सब्जी और अचार दोनों में खाते है। यह टेस्टी के साथ हेल्थी भी होता है। इसे खाने से हमारी कई बीमारियां दूर भी होती है।

Food Combination: कटहल जिसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसे आप सब्जी में भी खा सकते है और अगर आपको इसका अचार खाना है तो ऐसे में आप इसका अचार भी बना सकते है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी और सेहतमंद होता है। लेकिन कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे खाने के बाद आप कुछ भी नहीं खा सकते है। अगर आप कटहल खाते है तो ऐसे में आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप किसी ऐसी चीज को तो नहीं खा रहे है जिसे आपको इस सब्जी के खाने के बाद नहीं खाना चाहिए। 

ऐसे में आइए जानते है कि कटहल खाने के बाद हमें किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। कटहल खाने के बाद नीचे बताए गए चीजों से परहेज करें। 

1. कटहल के बाद दूध से करें परहेज (No Milk after Jackfruit)

जानकारों की माने तो कटहल खाने के बाद तुरंत दूध को नहीं पीना चाहिए। इससे आपको सफेद दाग, कील-मुंहासे और खुजली जैसी समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा ऐसा करने से आपका पाचन भी बिगड़ सकता है। यही कारण है कि हमें कटहल खाने के बाद दूध पीने से दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

2.  शहद खाना भी हो सकता है नुकसानदायक (No Honey after Jackfruit)

कटहल खाने के बाद दूध की तरह शहद भी खाने से आपका हेल्थ खराब हो सकता है। ऐसा करने से आपका शुगर लेवल भी बढ़ सकता है जो की आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। इसलिए भूल कर भी यह गलत फूड कॉम्बीनेशन न लें। 

3. पपीते लेना भी पड़ सकता है भारी (Avoid Papaya after Jackfruit)

पपीता और कटहल दोनों ही विपरीत चीज है। ऐसे में जब आप कटहल खा लेते है तो उसके तुरंत बाद पपीता न खाया कीजिए। ऐसा करने से आपके शरीर में सूजन आ सकता है और इससे आपका हालत भी खराब हो सकता है। 

4. कटहल के बाद पान खाने से करें परहेज (Stay away from Pan after Jackfruit)

ऐसा कहा जाता है कि कटहल खाने के बाद अगर कोई पान खाता है तो ऐसे में उसे पित्त की परेशानी भी हो सकती है। यही कारण है कि खाना खाने के बाद पान खाने वालों को भी यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप खाने में कटहल खाते है तो इसके तुरंत बाद पान न खाएं। इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर