लाइव न्यूज़ :

बोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

By वसीम क़ुरैशी | Updated: April 13, 2026 11:08 IST

केंद्र सरकार द्वारा 3 मार्च 2026 को राज्य सरकार को तीन माह का अनाज 30 अप्रैल तक वितरित करने का आदेश दिया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देअनाज लाभार्थियों को वितरित किए जाने का काम ही शुरू नहीं हो पाया था.  ‘कचरे भरे चावल’ का मामला केवल लाल गोदाम से जुड़ा हुआ है.निवाला कोई जिम्मेदार अधिकारी खाकर बता सकता है? ये सवाल भी उठ रहा है.

नागपुर: शहर की सरकारी राशन दुकानों में करीब तीन दिन पहले पहुंचाए गए चावल के बोरों में से कई बोरों में मिट्टी, टुकड़ा और कचरे भरा चावल पहुंचा है. ये चावल लेना तो दूर इसे शायद कोई देखना भी पसंद नहीं करेगा. चर्चा है कि ये माल गोदाम के फर्श की सफाई के बाद समेटा गया माल है. सूत्रों के अनुसार मिट्टी और कचरे से ऐसे चावल के कुछ बोरे कामठी रोड स्थित लाल गोदाम से ही निकले हैं. तीन दिन पहले ही इस माल की सप्लाई की गई है. केंद्र सरकार द्वारा 3 मार्च 2026 को राज्य सरकार को तीन माह का अनाज 30 अप्रैल तक वितरित करने का आदेश दिया गया था.

अप्रैल माह की 9 तारीख की दोपहर तक अनाज लाभार्थियों को वितरित किए जाने का काम ही शुरू नहीं हो पाया था. बताया जा रहा है कि शहर सीमा की राशन दुकानों में तीन गोदामों से वितरित होने वाले माल में ‘कचरे भरे चावल’ का मामला केवल लाल गोदाम से जुड़ा हुआ है.

इस समस्या को लेकर चर्चा के लिए जब एफडीओ विनोद काले से रविवार की शाम दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था. मिट्टी व कचरे भरे इस चावल को पकाए जाने के बाद क्या इसका एक निवाला कोई जिम्मेदार अधिकारी खाकर बता सकता है? ये सवाल भी उठ रहा है.

बने हुए हैं ये सवाल

गोदाम में लिफ्टिंग अधिकारी व प्रबंधक को ये शिकायत मिली या नहीं, ये शिकायत आला अधिकारी तक क्यों नहीं भेजी गई?

गाड़ी वाले भी ऐसी शिकायतों को ऊपर तक क्यों नहीं पहुंचाते?

चावल की गुणवत्ता की जांच में कहां गड़बड़ी हुई?

राशन दुकानों को ऐसा घटिया चावल क्यों पहुंचाया जा रहा है?

ऑल महाराष्ट्र फेयर प्राइस शॉपकीपर फेडरेशन के कार्याध्यक्ष संजय पाटिल ने कहा कि गाड़ी वाले, माल गिनकर नहीं देते. ये कोई बात सुनने को ही तैयार नहीं होते. लाभार्थियों का सामना केवल राशन दुकानदारों को ही करना पड़ता है. खराब चावल के ये बोरे बचे रह गए तो हम इनका क्या करेंगे.

राशन दुकानदार संघ, नागपुर के अध्यक्ष सुभाष मुसले ने कहा किखराब माल मिलने पर लाभार्थी राशन दुकानदार से सवाल करते हैं. राशन पहुंचाए गए माल का बोरा लाभार्थियों के सामने ही खोला जाता है. इस बार आए चावल में मिट्टी, कचरे के साथ टुकड़ा भी अधिक है.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

ज़रा हटकेमहिला ने कुशीनगर एक्सप्रेस में बच्ची को जन्म दिया?, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और नर्सों ने की मदद, वीडियो

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

ज़रा हटकेVIDEO: शेरनी ने किया गाय का शिकार, पर्यटक रह गए दंग, वीडियो वायरल