लाइव न्यूज़ :

नागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

By फहीम ख़ान | Updated: April 13, 2026 10:41 IST

ग्राहकों से बात की गई तो बताया कि गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं है ऐसा केवल प्रशासन और सरकार कह रही है, असल में सिलेंडर मिल ही नहीं रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.लाइन लगी के सभी इस लाइन को देखते रह गए. गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं होने की बात कही है.

नागपुरः सरकार और विभिन्न गैस  एजेंसियों ने यह साफ कर दिया है कि देश में कहीं पर भी गैस सिलेंडरों की किल्लत नहीं हो रही है. नागपुर जिला प्रशासन भी यह बात कह चुका है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं होने की बात कही है. बावजूद इसके सोमवार को सुबह सवेरे से नागपुर के वाड़ी स्थित अग्रवाल गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेकर ग्राहकों की इस लाइन लगी के सभी इस लाइन को देखते रह गए. नागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.

ऐसी चिलचिलाती धूप में भी ग्राहक सड़क किनारे सिलेंडर रखकर सिर ढक कर इन लंबी कारों का हिस्सा बन रहे. जब इन ग्राहकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं है ऐसा केवल प्रशासन और सरकार कह रही है, असल में सिलेंडर मिल ही नहीं रहे हैं. 

होम डिलीवरी रोकी

उल्लेखनीय है कि अग्रवाल गैस एजेंसी ने पिछले दो सप्ताह से इस परिसर में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी को पूरी तरह बंद कर दिया है. जिसका बड़ा कारण यह कतार मानी जा रही है. इस संबंध में अग्रवाल गैस एजेंसी से बात करने संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. 

जिले में सिलेंडरों की किल्लत नहीं है

नागपुर के जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद पडोले को जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था की नागपुर जिले में कहीं पर भी गैस के सिलेंडरों की किल्लत नहीं है. अगर ऐसा कहीं दिखता है तो बताने के लिए भी उन्होंने कहा. जब उन्हें अग्रवाल गैस एजेंसी के सामने लगी भीड़ के बारे में बताया गया तो इसके बावजूद दोपहर तक वे या उनका विभाग वहां नहीं पहुंच सका था.

टॅग्स :एलपीजी गैसनागपुरमहाराष्ट्रईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपदेवेंद्र फड़नवीसनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां