लाइव न्यूज़ :

विलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 11:49 IST

मोहंती को छात्रावास से बहला-फुसलाकर बाहर निकाला, जबरन कार में बिठाया और फिर उसे एक आरोपी छात्र के कमरे में ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देचारों ने कथित तौर पर ओडिशा के निवासी मोहंती के अपहरण की साजिश रची थी।रिहाई के लिए 50,000 रुपये की मांग की। शक हुआ और पुलिस को सूचना दी।

बेंगलुरु:बेंगलुरु में कॉलेज के छात्रों ने अपने सहपाठी को नकली बंदूक दिखाकर अगवा कर लिया और बाद में उसके दोस्तों से फिरौती की मांग की, ताकि वे विलासितापूर्ण जीवन शैली का खर्च उठा सकें। चारों आरोपी बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले हैं और बेंगलुरु के जैन विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। इन चारों ने कथित तौर पर ओडिशा के निवासी मोहंती के अपहरण की साजिश रची थी।

उन्होंने मोहंती को उसके छात्रावास से बहला-फुसलाकर बाहर निकाला, जबरन कार में बिठाया और फिर उसे एक आरोपी छात्र के कमरे में ले गए। इसके बाद उन्होंने मोहंती के दोस्तों को फोन किया और उसकी रिहाई के लिए 50,000 रुपये की मांग की। उसके दोस्तों ने शुरू में 10,000 रुपये तो दे दिए, लेकिन बाद में उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से आरोपियों का पता लगाया और पीड़ित को छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपराध में इस्तेमाल की गई नकली धातु की बंदूक, चाकू और कार जब्त कर ली। जांच के दौरान पता चला कि चारों आरोपी आदतन अपराधी थे, एक गिरोह के रूप में काम करते थे और उन्होंने कई छात्रों को धमकी दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाबेंगलुरुकर्नाटकPoliceझारखंडकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदेवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: 3 श्रमिकों की मौत, सड़क पर बिखरे शव, 23 से ज्यादा झुलसे

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?