लाइव न्यूज़ :

महिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2026 20:48 IST

“क्या अन्नाद्रमुक (ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कषगम) प्रमुख पलानीस्वामी में इस अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?”

Open in App
ठळक मुद्देजनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया और देश के विकास में योगदान दिया। मछुआरों के कल्याण पर कहा कि समुद्री शैवाल की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के वास्ते आरक्षित बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

रामनाथपुरम: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर दक्षिण भारत के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया और दावा किया कि सरकार ने प्रस्तावित "महिला आरक्षण" को बहाना बनाकर तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व को कम करने का प्रयास किया है। स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सहित उन राज्यों को दंडित करने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया और देश के विकास में योगदान दिया।

यहां के पास परमाकुडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि देश की सभी लोकतांत्रिक ताकतें इस प्रस्ताव का विरोध करेंगी। उन्होंने सवाल किया, “क्या अन्नाद्रमुक (ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कषगम) प्रमुख पलानीस्वामी में इस अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?”

उन्होंने मछुआरों के कल्याण पर कहा कि समुद्री शैवाल की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा और श्रीलंका का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से कच्चातीवू को वापस लेने का आग्रह किया जाएगा।उन्होंने घोषणा की कि द्रविड़ मॉडल की अगली सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के वास्ते आरक्षित बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने अपनी सरकार की योजनाओं को इतिहास में दर्ज होने वाली पहल बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नया इतिहास भी रचते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत 1,800 दिनों में महिलाओं ने 935 करोड़ से अधिक यात्राएं की हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव ‘सुपरस्टार’ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का घोषणापत्र है और उन्होंने घरेलू उपकरण खरीदने के लिए 8,000 रुपये के कूपन पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपनी सुबह की सैर के दौरान परमाकुडी में लोगों से बातचीत की और उनसे वोट मांगा।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावएमके स्टालिनसंसदBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?