लाइव न्यूज़ :

16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 14:20 IST

भाजपा ने भी लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन-पंक्ति का व्हिप जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया है।संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र इसी महीने की 16 तारीख से शुरू होने वाला है।महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नई दिल्लीः कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी सांसदों को 16 से 18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन-पंक्ति का व्हिप जारी किया है। पार्टियों ने अपने सभी सांसदों को आगामी संसदीय सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया है।

संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र इसी महीने की 16 तारीख से शुरू होने वाला है, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे पहले, भाजपा ने भी लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन-पंक्ति का व्हिप जारी किया था।

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा है कि वे आगामी 16 से 18 अप्रैल तक होने वाली सदन की तीन दिवसीय बैठक के दौरान उपस्थित रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें। पार्टी ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए यह व्हिप उस वक्त जारी किया है, जब सरकार संसद के वर्तमान बजट सत्र के तहत हो रही इस तीन दिवसीय बैठक के दौरान महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से संबंधित संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लाने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस नेता सुप्रिया सुनेत्र ने कहा कि आज से 30 महीने पहले सितंबर, 2023 में मोदी सरकार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' लेकर आई, जिसमें महिला आरक्षण की बात थी। मगर तब स्थिति ऐसी थी कि सरकार की मंशा साफ़ नहीं हो रही थी। सरकार ने संविधान संशोधन किया और इसमें शर्त डाली गई कि पहले सेंसस होगा, फिर डिलिमिटेशन होगा और इसके बाद महिला आरक्षण लागू होगा।

तब कांग्रेस अध्यक्ष और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी ने कहा था कि महिला आरक्षण को बिना शर्त 2024 में ही लागू होना चाहिए, ताकि महिलाएं चुनकर सदन में आएं। लेकिन 30 महीने बाद नरेंद्र मोदी को जाने क्या हुआ- अब वो अपनी ही मर्जी से बनाया हुआ कानून बदलने जा रहे हैं। आज 'The Hindu' अखबार में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी ने मोदी सरकार के जुमले की कलई खोल दी है।

सोनिया गांधी ने साफ कहा है-

⦿ महिला आरक्षण मुद्दा नहीं है, वो तो सदन में पास हो चुका है

⦿ कांग्रेस ने खुद कहा है कि महिला आरक्षण को बिना जाति जनगणना और डिलिमिटेशन की शर्त के तुरंत लागू कीजिए

⦿ असल मुद्दा 'महिला आरक्षण' का नहीं- 'डिलिमिटेशन' का है। मोदी सरकार महिला आरक्षण के पीछे छिपकर साजिश कर रही है।

आप सभी की याद ताजा करने के लिए बता दें कि जिस नींव पर महिला आरक्षण लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में आएगा, उस नींव को डालने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था। 73वें, 74वें संविधान संशोधन के चलते पंचायती राज में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने काम कांग्रेस पार्टी ने किया था और इसके सबसे बड़े समर्थक और जनक  राजीव गांधी जी थे।

इस फैसले का नतीजा है कि आज 15 लाख से ज्यादा निर्वाचित महिलाएं पंचायती राज में सक्रिय हैं। इनकी कुल संख्या 40% से ज्यादा है। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने का काम सर्वसम्मति से किया था। इसके लिए सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी और लंबे समय तक विचार-विमर्श किया गया था।

टॅग्स :महिला आरक्षणसंसदसोनिया गाँधीराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेनीतीश कुमारचिराग पासवानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित