लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 09:55 IST

ट्रंप प्रशासन द्वारा सितंबर की शुरुआत में "नार्को आतंकवादी" कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू करने के बाद से अमेरिकी सेना द्वारा नावों पर किये गए हमलों में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 168 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञात तस्करी मार्गों पर कथित मादक पदार्थ तस्करों को निशाना बनाया। छोटी नौका पानी पर चलती दिखीं, जो बाद में एक तेज विस्फोट की चपेट में आ गईं।खोज का समन्वय कर रहा है और कहा कि जानकारी उपलब्ध होते ही अद्यतन जानकारी दी जाएगी।

वाशिंगटन: अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ की तस्करी में कथित तौर पर शामिल दो नावों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया, जिसमें कुल पांच लोग मारे गए और एक व्यक्ति बच गया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन लातिन अमेरिका में कथित तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहा है और साथ ही ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी की तैयारी कर रहा है। शनिवार को हुए हमलों के बाद, ट्रंप प्रशासन द्वारा सितंबर की शुरुआत में "नार्को आतंकवादी" कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू करने के बाद से अमेरिकी सेना द्वारा नावों पर किये गए हमलों में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 168 हो गई है।

पूर्वी प्रशांत और कैरेबियाई सागर में दर्जनों हमलों को लेकर सेना के अधिकतर बयानों की ही तरह, अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि उसने ज्ञात तस्करी मार्गों पर कथित मादक पदार्थ तस्करों को निशाना बनाया। उसने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि नौका में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा था। ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो में छोटी नौका पानी पर चलती दिखीं, जो बाद में एक तेज विस्फोट की चपेट में आ गईं।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने ‘एक्स’ पर बताया कि उसने अमेरिकी तटरक्षक बल को जीवित बचे व्यक्ति की खोज और बचाव प्रणाली सक्रिय करने के लिए सूचित कर दिया है। तटरक्षक ने पुष्टि की कि वह खोज का समन्वय कर रहा है और कहा कि जानकारी उपलब्ध होते ही अद्यतन जानकारी दी जाएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का लातिन अमेरिका में मादक पदार्थ गिरोहों के साथ "सशस्त्र संघर्ष" जारी है। उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए एक आवश्यक कदम बताया है। हांलाकि उनके प्रशासन ने "नार्को आतंकवादी" को मारने के अपने दावों का समर्थन करने के लिए बहुत कम सबूत पेश किए हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपDrugs and Health Products Regulatory Agency
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

भारतगुवाहाटी पहुंचे भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर?, असम सरकार शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्व8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा