लाइव न्यूज़ :

मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2026 21:14 IST

धनंजय देशमुख और अन्य लोगों ने एसपी से मुलाकात कर मासाजोग में चोरी, घरों में सेंधमारी समेत बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मुद्दों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड भी शामिल थे।हत्या का मामला वापस लेने के लिए मुझ पर दबाव डाला गया। मुझे बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बीड:महाराष्ट्र में बीड के सरपंच दिवंगत संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने दावा किया है कि हत्या के मामले के संबंध में उन्हें ‘‘बदनाम करने और मानसिक रूप से कमजोर करने’’ के प्रयास किए जा रहे हैं। मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 को एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली करने के प्रयास का विरोध करने पर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड भी शामिल थे।

धनंजय देशमुख ने शनिवार को बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत कंवत से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हत्या का मामला वापस लेने के लिए मुझ पर दबाव डाला गया। मुझे बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले को निपटाने के लिए समझौता करने की साजिश के तहत मुझे एक जगह बुलाया भी गया था। लेकिन मैंने जाने से इनकार कर दिया।’’ धनंजय देशमुख और अन्य लोगों ने एसपी से मुलाकात कर मासाजोग में चोरी, घरों में सेंधमारी समेत बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मुद्दों पर चर्चा की।

टॅग्स :महाराष्ट्रधनंजय मुंडेमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित