लाइव न्यूज़ :

पहनती हैं हाई हील्स तो आपको भी हो सकती हैं ये 7 परेशानियां

By मेघना वर्मा | Published: February 14, 2018 1:22 PM

लंबे समय तक हील पहनना ब्‍लड सर्कुलेशन को लगभग पूरी तरह रोक देता है, जिससे वहां मौजूद पैरों की पिंडलियों को नुकसान हो सकता है।

Open in App

परफेक्ट लुक, परफेक्ट मेकअप, परफेक्ट ड्रेस और परफेक्ट हील्स हो तो आपकी पार्टी परफेक्ट हो जाती है। आज कल महिलाएं अपने लुक और ड्रेस के साथ अपने हील्स पर भी खासा ध्यान देने लगी हैं। दुनिया भर की महिलाओं के लिए हाई हील्स एक जरूरी फैशन एसेसरीज बन गया है। ज्यादातर महिलाओं को हाई हील्स के सैंडल पहनने का शौक होता है। उनका मानना है कि हाई हील की सैंडल उनकी पर्सनालिटी को और भी आकर्षक बनाती है। कुछ अपने छोटे कद को छिपाने के लिए इसे पहनती हैं तो कुछ इन्हें केवल खास मौकों पर पहनना पसंद करती हैं। जबकि कुछ महिलाएं तो इसे हर वक्त पहनना पसंद करती हैं, लेकिन हाई हील्स का आपके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। आज हम आपको हाई हील्स के ऐसे ही 7  नुकसान बताने जा रहे हैं।

1. पैरों में दर्द

हाई हील्स एक निश्चित आकार और डिजाइन में आती है जो फैशनेबल दिखती है। लेकिन दिनभर इससे पहनने से आपको असुविधाजनक महसूस होता है और पैरों में दर्द होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा आप अपने पैरों की उंगालियों, तले और एड़ी में भी तेज दर्द अनुभव कर सकती हैं।

2. लोअर बैक पेन

हाई हील्स महिलाओं के लिए अब फैशन स्टेटमेंट है। इससे वह खुद को ज्‍यादा सेक्‍सी और फैंशनबेल पाती हैं। लेकिन हाई हील्स आपके पैरों को कम्फर्ट नहीं देते हैं। यह आपके वेट का असमान वितरण का कारण बनता है जो पीठ के निचले हिस्‍से में दर्द और सूजन पैदा कर सकता है। यानी बैलेंस बनाने के चक्कर में स्पाइन पर असर पड़ता है और पीठ दर्द एक हमेशा रहने वाला दर्द बन जाता है।

3. घुटने के निचले हिस्से में दर्द

हाई हील्स की वजह से घुटने के निचले हिस्से में दर्द होने की संभावना होती है। इसके कारण नसें फैलने लगती हैं, जो न केवल दिखने में बुरी लगती है बल्कि बहुत दर्दनाक भी हो सकती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके पैर टोंड रहें तो हाई हील्स पहनने से बचें।

4. बिगड़ सकता है पोस्चर

हाई हील्‍स पहनने से आपके पैरों पर प्रेशर बढ़ जाता है। जबकि वहीं बॉडी का ऊपरी हिस्सा बैलेंस बनाने की कोशिश करता है। कई बार इस बैलेंस बनाने के चक्कर में आप अजीबो-गरीब तरीके से खड़ी होने लगती हैं। जिससे आपका पोस्चर बिगड़ सकता है।  

5. ओस्टियोआर्थराइटिस होने का खतरा

हाई हील्स के जूते पहनने से एक महिला के घुटनों पर काफी नेगेटिव असर पड़ता है। इससे घुटनों की हड्डी पर अनजाने में ही काफी अतिरिक्त भार पड़ने लगता है। इसके अलावा लगातार ऊंची एड़ी के जूते पहनने से घुटनों के अंदरूनी भाग को भी काफी नुकसान पहुंचता है। इससे आपकी हड्डियों और मसल्‍स के बुरी तरह प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। 

6. घुटनों पर असर

हाई हील्स की सैंडिल पहनने से घुटनों पर बहुत प्रेशर पड़ता है। जिसकी वजह से हाई हील पहनने वालों को अक्सर घुटने में दर्द की शिकायत बनी रहती है। लगातार ऐसा होते रहने से घुटनों को होने वाले नुकसान को ठीक नहीं किया जा सकता है।

7. पिंडलियां पर असर

हाई हील्स की वजह से पैर अपनी प्राकृतिक जगह से कहीं अधिक कोण पर मुड़ जाते हैं। इस कारण पैरों और आस-पास के अंगो में ब्‍लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। लंबे समय तक हील पहनने से यह ब्‍लड सर्कुलेशन लगभग पूरी तरह रोक देता है, जिससे वहां मौजूद पैरों की पिंडलियों को नुकसान हो सकता हैं।

(फोटो- फ्लिकर, विकिमीडिया)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सस्वास्थ्यब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीलिक्विड या पेंसिल, जानें कौन सा आईलाइनर आपके लिए है बेस्ट

फ़ैशन – ब्यूटीकाजल लगाते समय हमेशा याद रखें ये बातें, आंखों को नहीं होगा नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यPanchakarma Ayurvedic Treatment: वामन, विरेचन, वस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण क्रियाओं से बॉडी कैसे होती है डिटॉक्स, जानिए आयुर्वेद का अचूक गुणसूत्र

स्वास्थ्यनाभि खिसकने का इलाज, पेट दर्द हो जाएगा छूमंतर, अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

स्वास्थ्यAshwagandha Benefits: पुरुषों के लिए बड़े काम की औषधि है अश्वगंधा, जानिए इसके फायदे, कई समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

स्वास्थ्यAyurvedic Treatment Of thyroid: क्या आयुर्वेद में थायराइड को ठीक करने के लिए कोई कारगर दवा है, जानिए यहां

स्वास्थ्यHow to Cure Thyroid: थायरॉइड कंट्रोल करने का रामबाण नुस्खा, डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें, कंट्रोल रहेगी बीमारी