लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में सिर्फ 1 महीने कर लें ये 6 काम, कई किलो कम हो जाएगा वजन

By उस्मान | Updated: April 19, 2018 13:38 IST

गर्मियों में जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादातर फ्रूट जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपके वेट लॉस प्लान पर पानी फिर सकता है।

Open in App

वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। गर्मियां शुरू हो गई है और अगर जिम में पसीना बहाना आपके बस की बात नहीं है, तो आपको वजन कम करने के लिए कुछ अलग तरीके ट्राई करने चाहिए। न्यूट्रिशनिश्ट प्रियंका अग्रवाल आपको कुछ उपाय बता रही हैं जिनके जरिए आप गर्मियों में वजन कम कर सकते हैं। 

1) सूप पिएं

अगर आपको ऐसा लगता है कि सूप केवल सर्दियों में पीना चाहिए, तो आप गलत हैं। वजन कम करने के लिए आपको इस मौसम में भी सूप पीना चाहिए। आप वेजिटेबल या चिकन सूप पी सकते हैं। इससे आपको आवश्यक पोषक तत्व तो मिलते ही हैं साथ ही आपको भूख कम लगती है। इसका फायदा यह होता है कि आप फालतू चीजें खाने से बच जाते हैं। 

2) मैडेटेरियन डाइट

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मैडेटेरियन डाइट आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस डाइट में ब्रेड, चावल व छिलके सहित आलू जैसी स्टार्च वाली चीजों के साथ फलों व सब्जियां शामिल होती हैं। यह सभी चीजें ऐसी हैं जिनमें फैट की मात्रा कम होती है। 

3) फ्रूट जूस पीने से बचें

गर्मियों में अधिकतर लोग ठंडा-ठंडा जूस पीने बहुत पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ज्यादातर फ्रूट जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपके वेट लॉस प्लान पर पानी फिर सकता है। इसके बजाय कोकोनट वाटर, नींबू पानी या अन्य हेल्दी ड्रिंक्स लें। 

यह भी पढ़ें- इस लड़के की तरह 4 महीने में ऐसे कम करें 28 किलो वजन

4) बियर और शराब से बचें

गर्मियों में चिल्ड बियर पीना बहुत से लोगों को पसंद है। आपको बता दें कि बियर या अल्कोहल से आपका मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है और वजन कम होने में बाधा आ सकती है। अल्कोहल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे आपका वजन बढ़ सकता है। 

5) एक्सरसाइज कम करें

कई अध्ययन में यह बताया गया है कि गर्मियों तापमान बढ़ने से शरीर ज्यादा पसीना पैदा करता है जिससे ऊर्जा खत्म होती है और भूख लगती है। जाहिर है ज्यादा एक्सरसाइज करने से और ज्यादा पसीना आता है। इसलिए एक्सरसाइज कम करें और हेल्दी डाइट पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- तेजी से वजन कम करने के लिए ऐसे खाएं संतरा 

6) खूब सलाद खाएं

गर्मियों में एक कटोरा ठंडा सलाद खाने को मिल जाए, तो क्या कहने। सलाद केवल हेल्दी नहीं होता है बल्कि यह वजन कम करने की प्रक्रिया को भी तेज करता है क्योंकि फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपका मेटाबोलिज्म बढ़ा देते हैं। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब