लाइव न्यूज़ :

मलेशिया से केरल लौटे 36 वर्षीय युवक की मौत, डॉक्टरों ने निमोनिया को बताया वजह, खून में नहीं मिला कोरोनावायरस

By भाषा | Updated: March 13, 2020 11:15 IST

coronavirus news update: मलेशिया से लौटने पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोना वायरस की थर्मल जांच के दौरान उसका स्वास्थ्य बहुत खराब था। चिकित्सकों ने कहा था कि मरीज की स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि एर्णाकुलम जिला कलक्टर एस सुहास शुक्रवार को मरीज से मिलने अस्पताल गए थे।

Open in App

कोच्चि के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 36 साल के एक शख्स की तेज बुखार के चलते शुक्रवार रात मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोरोना वायरस मरीजों के पृथक वार्ड में भर्ती व्यक्ति के खून के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से निमोनिया से ग्रस्त था।

चिकित्सकों ने बताया कि उसे डायबीटिज भी था। शरीर के ज्यादातर अंगों के काम बंद कर देने के कारण शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई। चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि उसके नमूनों को अलापुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है और परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है। यह व्यक्ति शुक्रवार को मलेशिया से कन्नूर जिले में लौटा था और उस वक्त उसे तेज बुखार और सांस लेने में समस्या आ रही थी।

उन्होंने बताया कि मलेशिया से लौटने पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोना वायरस की थर्मल जांच के दौरान उसका स्वास्थ्य बहुत खराब था। चिकित्सकों ने कहा था कि मरीज की स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि एर्णाकुलम जिला कलक्टर एस सुहास शुक्रवार को मरीज से मिलने अस्पताल गए थे।

भारत में कोरोना वायरस के तीन मामले केरल से ही सामने आए थे लेकिन सभी की हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलनिमोनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत