लाइव न्यूज़ :

FIFA Women's World Cup 2019 : अमेरिका ने चौथी बार जीती ट्रॉफी, फाइनल में नीदरलैंड को 2-0 से हराया

By ज्ञानेश चौहान | Updated: July 8, 2019 02:51 IST

पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद अमेरिका ने दूसरे हाफ में आठ मिनट के भीतर दो गोल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

Open in App

महिला विश्व कप फुटबॉल (FIFA Women's World Cup 2019) के फाइनल मुकाबले में रविवार को अमेरिका ने जीत दर्ज करके चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। अमेरिका ने पहली बार खिताबी मुकाबला खेलने वाले नीदरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से शिकस्त दी। इससे पहले अमेरिका ने 1991, 1999 और 2015 में विश्व कप जीता था।

इस मैच के पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हो पाया था, लेकिन अमेरिका ने दूसरे हाफ में 8 मिनट के अंदर ही दो गोल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अमेरिका टीम के कप्तान मेगन रैपिनो ने 61वें और रोज लावेले ने 69वें मिनट में गोल किए।

अमेरिका लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतने वाली जर्मनी (2003-2007) के बाद दूसरी टीम बनी। अमेरिकी कप्तान मेगन रैपिनो लगातार 3 विश्व कप फाइनल खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 

टॅग्स :फीफा महिला वर्ल्ड कपफुटबॉलफीफाफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका