लाइव न्यूज़ :

भारत का ये फुटबॉल स्टार बड़े रिकॉर्ड की ओर, इंटरकॉन्टिनेंटल कप में होगा कमाल

By विनीत कुमार | Updated: May 29, 2018 17:03 IST

इसी महीने की शुरुआत में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने खुलासा किया था कि सुनील छेत्री का नाम पद्म श्री के लिए भेजा गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई: मुंबई फुटबॉल एरिना (MFA) में 1 जून से शुरू हो रहे इंटरकॉन्टिनेंटल कप को लेकर भारत में फिलहाल भले ही कोई हलचल नहीं हो लेकिन स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने से बस दो कदम दूर है। आयोजकों का मानना है कि संभवत: 14 जून से रूस में शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप-2019 के कारण फैंस का ध्यान किसी और टूर्नामेंट पर नहीं है।

हालांकि, इसके बावजूद आयोजक 4 जून को भारत और केन्या के बीच होने वाले मैच की बदौलत इंटरकॉन्टिनेंटल कप को सुर्खियों में लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके पीछे भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री हैं जो भारत के लिए अपना 100वां मैच खेलेंगे। इसके साथ ही बाईचुंग भूटिया के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। (और पढ़ें- क्रिस गेल की ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पर चुटकी, पूछा- 'कौन हैं इयान चैपल')

करीब 13 साल पहले 12 जून, 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ एक दोस्ताना मैच से डेब्यू करने वाले 33 साल के सुनील ने अब तक 98 मैच खेले हैं। भारत को इंटरकॉन्टिनेंटल कप में अपना पहला मैच चीनी ताइपे के खिलाफ खेलना है और ये सुनील का 99वां मैच होगा। भूटिया ने भारत के लिए 104 मैच खेले हैं।

सुनील ने अब तक 56 इंटरनेशनल गोल किए हैं और उन्होंने पहली हैट्रिक 13 अगस्त, 2008 को एफसी चैलेंज कप के फाइनल में ताजिकिस्तान के खिलाफ दागी थी। पिछले साल जून में छेत्री 54 गोल कर फिलहाल खेल रहे इंटरनेशनल खिलाड़ियों में चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे।

इसी महीने की शुरुआत में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने खुलासा किया था कि सुनील छेत्री का नाम पद्म श्री के लिए भेजा गया है। यह देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। (और पढ़ें- राशिद खान ने खोला राज, आईपीएल में इन तीन को आउट करने से मिली सबसे बड़ी 'खुशी')

टॅग्स :सुनील छेत्रीपद्म श्रीफीफा विश्व कपबाइचुंग भूटियाएआईएफएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका