लाइव न्यूज़ :

नेमार की मुश्किलें बढ़ीं, रेप का आरोप लगाने वाली महिला की तस्वीरें शेयर करने के मामले में हुई पूछताछ

By भाषा | Updated: June 7, 2019 16:45 IST

Neymar: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने खुद पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की तस्वीरें और मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर करके फंस गए हैं

Open in App

रियो डि जनेरियो, सात जून: ब्राजील के नेमार को उन पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी करने के कारण गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिये रियो डि जनेरियो पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।

पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या नेमार ने इस तरह की तस्वीरें सार्वजनिक करके कानून का उल्लंघन किया है या नहीं। यह स्टार फुटबॉलर खुद का बचाव करने के प्रयास में पुलिस स्टेशन गया।

वह व्हील चेयर पर बैठे थे क्योंकि उनका टखना चोटिल है जिसके कारण वह कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। पुलिस के पास बयान दर्ज कराने के बाद नेमार ने समर्थन बनाये रखने के लिये अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  पुलिस ने महिला की अनुमति के बिना निजी तस्वीरों और मैसेज को ऑनलाइन शेयर करने के लिए नेमार से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। 

ब्राजील की एक 26 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि नेमार ने पेरिस के होटेल में उनके साथ रेप किया था। महिला का आरोप है कि असुरक्षित सेक्स करने से मना करने के बाद नेमार हिंसक हो गए थे।

नेमार ने रेप के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि ये उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिशें हैं।

टॅग्स :नेमाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका