लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच कप फुटबॉल मुकाबले से पहले लियोनल मेसी समेत पीएसजी टीम के चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2022 18:31 IST

सूची में मेसी, लेफ्ट बैक युआन बेर्नाट, बैकअप विकेटकीपर सर्जियो रिको और 19 साल के मिडफील्डर नाथन बिटुमाजाला के नाम की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रेंच कप फुटबॉल मुकाबले से पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। स्टाफ का एक सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।मोनाको ने शनिवार को कहा था कि उसके साथ खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

पेरिसः सात बार के बेलोन डियोर पुरस्कार विजेता लियोनल मेसी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम के उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो सोमवार रात टीम के फ्रेंच कप फुटबॉल मुकाबले से पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए।

पीएसजी टीम ने शनिवार रात बयान में कहा था कि स्टाफ का एक सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। उस समय किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया था लेकिन बाद में रविवार को टीम के चिकित्सा समाचार में क्लब ने संक्रमित खिलाड़ियों की सूची में मेसी, लेफ्ट बैक युआन बेर्नाट, बैकअप विकेटकीपर सर्जियो रिको और 19 साल के मिडफील्डर नाथन बिटुमाजाला के नाम की जानकारी दी।

पीएसजी को तीसरे टीयर की टीम वेनेस से भिड़ना है। पिछले साल का उप विजेता मोनाको रविवार को दूसरे टीयर की टीम क्युविली रोवेन से भिड़ेगा। रविवार को 13 मुकाबले होंगे जिनमें टीम अंतिम 16 में जगह बनाने की दावेदारी पेश करेंगी। मोनाको ने शनिवार को कहा था कि उसके साथ खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन उनमें से किसी में भी चिंताजनक लक्षण नहीं दिखे हैं और वे पृथकवास पर हैं।

टॅग्स :लियोनेल मेसीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका