लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: वर्ल्ड कप में 40 साल में ट्यूनीशिया की पहली जीत, पनामा को 2-1 से हराया

By विनीत कुमार | Updated: June 29, 2018 02:29 IST

पांचवी बार वर्ल्ड कप खेलने वाले ट्यूनीशिया ने 40 साल में पहली बार कोई वर्ल्ड कप मैच जीता है।

Open in App

सारांस्क (रूस), 29 जून: फीफा वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी ट्यूनीशिया ने ग्रुप-जी के अपने आखिरी मैच में जीत के साथ विदाई ली। ट्यूनीशिया ने गुरुवार को पनामा को 2-1 से हराया। यह दोनों टीमें हालांकि पहले ही नॉकआउट की रेस से बाहर हो चुकी थी। ग्रुप-जी से बेल्जियम और इंग्लैंड की टीम प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची। 

ट्यूनीशिया की खास जीत

पांचवी बार वर्ल्ड कप खेलने वाले ट्यूनीशिया ने 40 साल में पहली बार कोई वर्ल्ड कप मैच जीता है। इससे पहले ट्यूनीशिया ने विश्व कप में अपनी एकमात्र जीत 1978 में मैक्सिको के खिलाफ 3-1 से दर्ज की थी। साथ ही ट्यूनीशिया कभी भी नॉकआउट से आगे नहीं बढ़ पाया और इस बार भी यही हुआ।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: इंग्लैंड को हराकर बेल्जियम ने लगाई जीत की हैट्रिक, नॉकआउट में जापान से सामना

ट्यूनीशिया ने इस जीत के साथ ग्रुप दौर का अंत तीन मैचों में दो हार एक जीत के साथ तीन अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए किया। वहीं, पहला वर्ल्ड कप खेल रहे पनामा को तीनों मैचों में हार मिली और वह चौथे स्थान पर रहा। पनामा ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों के खिलाफ दो गोल जरूर अपने नाम किए।

पनामा के हिस्से में मैच का पहला गोल

ट्यूनीशिया के खिलाफ मैच में पहली बढ़त पनामा ने बनाई। हालांकि ये आत्मघाती गोल था। मैच के 33वें मिनट में पनामा के जोस लुइस रोड्रीग्ज ने ट्यूनीशिया के गोलपोस्ट की ओर शॉट खेला। हालांकि, गेंद ट्यूनीशिया के यासिन मेरिहा से टकरा कर नेट में चली गई और पनामा को बढ़त मिल गई।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: ग्रुप-एच से सेनेगल को हराकर कोलंबिया प्री-क्वॉर्टर फाइनल में, जापान भी अगले दौर में

ट्यूनीशिया को यह गलती ज्यादा महंगी नहीं पड़ी और 51वें मिनट में वाहबी खजारी से मिली गेंद को बेन युसूफ ने नेट में डाल अपनी टीम को बराबरी दिलाई। ट्यूनीशिया के लिए दूसरा गोल 66वें मिनट में खजारी ने दागा। ओसमा हद्दादी ने बॉक्स के बाएं कोने से खजारी को गेंद पास किया और उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए ट्यूनीशिया निर्णायक 2-1 की बढ़त दिला दी।

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका