लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2018: जापान और सेनेगल नॉकआउट की रेस में बरकरार, 2-2 से ड्रॉ रहा मैच

By विनीत कुमार | Updated: June 25, 2018 00:29 IST

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला। सेनेगल ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया।

Open in App

एकातेरिनबर्ग, 24 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के ग्रुप-एच में जापान और सेनेगल के बीच रविवार को खेला गया रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर खत्म हुआ। इस ड्रॉ के साथ इस ड्रॉ के साथ सेनेगल और जापान के चार-चार अंक हो गए हैं और फिलहाल दोनों टीमें नॉकआउट की रेस में बनी हुई हैं। 

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला। सेनेगल ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और 11वें मिनट में उसे सफलता भी मिल गई। मोउसा वैग ने बॉक्स के अंदर पास दिया और जापानी खिलाड़ी ने हेडर के जरिए उसे रोकने का प्रयास किया, हालांकि गेंद पीछे खड़े यूसुफ साबेली के पास चली गई। साबेली ने मौका देखते ही गोलपोस्ट की ओर शॉट खेला और जापान के गोलकीपर ईजी कावाशिमा ने उसे पकड़ने की कोशिश की हालांकि गेंद वहीं पास खड़े साडियो माने के घुटने से टकरा कर नेट में चली गई।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: हैरी केन की हैट्रिक से पनामा को 6-1 से हराकर इंग्लैंड नाकआउट में

इसके बाद जापान का जवाबी गोल 34वें मिनट में आया। ताकाशी इनुई ने यह गोल किया।  पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर खत्म होने के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों ज्यादा सतर्क होकर खेलती नजर आईं। जापान ने इस बीच 49वें मिनट में मौका बनाया। यूया ओसाका के पास गेंद आई लेकिन उन्होंने उनका शॉट वाइड रहा।

इस के मोउसा बैग ने 71वें मिनट में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल कर जापानी फैंस को सन्न कर दिया। हालांकि, सेनेगल की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और 78वें मिनट में कीसुके होंडा ने गोल कर जापान को बराबरी दिला दी। इसके बाद आखिर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी।

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका