लाइव न्यूज़ :

Morocco Vs Iran: ईरान ने मोरक्को को 1-0 से हराया, नाटकीय ढंग से खत्म हुआ मैच

By सुमित राय | Updated: June 15, 2018 23:29 IST

फीफा विश्व कप 2018 में शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के पहले मैच में ईरान ने मोरक्को को 1-0 के अंतर से हरा दिया।

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 15 जून। फीफा विश्व कप 2018 में शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के पहले मैच में ईरान ने मोरक्को को 1-0 के अंतर से हरा दिया। ईरान के खिलाड़ियों के जश्न को देखकर लगा मानों उन्होंने विश्व कप जीत लिया हो। गोलरहित ड्रॉ की ओर बढता दिख रहा यह मैच नाटकीय ढंग से खत्म हुआ, जब अजीज बउहाद्दोज ने इंजुरी टाइम में गलती कर डाली जो मोरक्को पर भारी पड़ गई।

इस जीत में हालांकि ईरान का हाथ नहीं था, क्योंकि मोरक्को ने आत्मघाती गोल कर खुद अपनी किस्मत में हार लिखी। दरअसल, बउहाद्दोज गोल के पास ईरानी स्ट्राइकर का शॉट बचाने के लिए दौड़े थे, लेकिन उनका हेडर अपने गोल के भीतर ही चला गया। इस जीत से खुश ईरान के खिलाड़ियों ने अपने कोच को उठा लिया और मैदान पर घूमाने लगे।

ईरान ने दर्ज की दूसरी जीत

यह ईरान की विश्व कप में दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही ईरान के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे मानो विश्व कप ही जीत लिया हो। इससे पहले उसने 1998 में अमेरिका को मात देकर अपनी पहली जीत हासिल की थी। 

मोरक्को ने दिखाया शानदार खेल

पहले हाफ में मोरक्को का प्रदर्शन शानदार रहा और ईरान को मौके नहीं मिले। हाकिम जियाच, अयूब अल काबी और मेहदी बेनातिया गोल नहीं कर सके। ईरान ने वही लय दिखाई जो चार साल पहले अर्जेंटीना के खिलाफ नजर आई थी, लेकिन अर्जेंटीना के पास लियोनेल मेस्सी थे।

ईरान के लिए आसान नहीं विश्व कप

ईरान की विश्व कप की तैयारियां आसान नहीं थी। नाइक ने चार दिन पहले ही खिलाड़ियों को जूतों की आपूर्ति रोक दी थी। यूनान और कोसोवो के खिलाफ उसके दोस्ताना मैच रद्द हो गए थे। बीस साल बाद विश्व कप खेल रही मोरक्को की टीम क्वालीफायर में ईरान की तरह अपराजेय रही थी। मोरक्को ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन लय कायम नहीं रख सके।

टॅग्स :फीफा विश्व कपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका