लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2018: पहले मैच की हार के बाद जर्मनी के सामने स्वीडन से हर हाल में जीतने की चुनौती

By भाषा | Updated: June 23, 2018 11:51 IST

विश्व कप से जर्मनी का पहले दौर में बाहर होना नामुमकिन जैसा लगता है, लेकिन इसे हकीकत में बदलने के लिए दूसरे मैच में स्वीडन को हर हालत में हराना होगा।

Open in App

सोची, 23 जून। विश्व कप से जर्मनी का पहले दौर में बाहर होना नामुमकिन जैसा लगता है, लेकिन इसे हकीकत में बदलने के लिए मौजूदा चैम्पियन को दूसरे मैच में स्वीडन को हर हालत में हराना होगा। पहले मैच में मैक्सिको से एक गोल से हारी जर्मन टीम अब कोई कोताही नहीं बरत सकती। उसका सामना जान्ने एंडरसन की मजबूत टीम से है जिसके पास यूरोप के सबसे प्रतिभाशाली स्ट्राइकरों में से एक एमिल फोर्सबर्ग है। जर्मनी के डिफेंडर मैट्स हमेल्स ने कहा कि मैं एमिल फोर्सबर्ग का बड़ा प्रशंसक हूं। वह महान खिलाड़ी है।

बुंडेस्लिगा और आर बी लेइपजिग के साथ दो सत्र में शानदार प्रदर्शन के बाद फोर्सबर्ग रूस आया है। जर्मन टीम में उसके क्लब के साथी खिलाड़ी टिमो वेरनेर भी हैं। प्लेऑफ में इटली को हराकर क्वालीफाई करने वाली स्वीडिश टीम ने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया।

मैक्सिको अगर कोरिया को हरा देता है तो स्वीडन और जर्मनी का मैच ड्रॉ रहने पर ग्रुप एफ से जर्मनी बाहर हो जाएगा। स्वीडन और मैक्सिको के बीच आखिरी मैच सिर्फ औपचारिकता का रह जाएगा क्योंकि दोनों अगले दौर में पहुंच चुके होंगे। (फीफा विश्व कप 2018 की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।)

जर्मन टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है जिसने पिछले विश्व कप क्वालीफायर में स्टाकहोम में 5-3 से जीत दर्ज की थी, लेकिन बर्लिन में 4-4 से ड्रा खेला। यह पूछने पर कि क्या अतिरिक्त अनुभव का कोई फर्क पड़ेगा, हमेल्स ने कहा कि शायद यह हमारे लिये अच्छा है लेकिन कोई गारंटी नहीं है । किसी बात की गारंटी नहीं है।

टॅग्स :फीफा विश्व कपजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका