लाइव न्यूज़ :

World Cup: अर्जेंटीना की हार के बाद बोले माराडोना- 'टीम को फ्री में कोचिंग देने के लिए हूं तैयार'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 4, 2018 13:43 IST

प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हरा कर बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद से अर्जेंटीना की टीम की खूब आलोचना हो रही है।

Open in App

मॉस्को, 4 जुलाई: ब्राजील में 2014 में हुए फीफा वर्ल्ड कप की उपविजेता रही अर्जेंटीना की टीम के इस बार प्री-क्वॉर्टर फाइनल में ही बाहर हो जाने पर आलोचनाओं का दौर जारी है। प्री-क्वॉर्टर फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हरा कर बाहर का रास्ता दिखाया। अर्जेंटीना की इस हार पर क्रिटिक्स ने कप्तान लियोनल मेसी और टीम के पूर्व खिलाड़ी और मैनेजर जॉर्ज सैम्पोली को खूब कोसा। 

ऐसा माना जा रहा है कि जॉर्ज सैम्पोली पर इस हार के बाद मैनेजर पद से इस्तीफा देने का काफी दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर अर्जेंटीना के पूर्व स्टार खिलाड़ी और मैनेजर रह चुके डियागो माराडोना भी टीम की इस हार पर बेहद निराश नजर आए और कहा की वो मुफ्त में टीम को कोचिंग देने के लिए तैयार हैं। अपने एक टीवी शो 'हैंड ऑफ गॉड' में माराडोना ने कहा कि वे टीम के मौजूदा परफॉर्मेंस से काफी दुखी हैं। 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: गोल्डन बूट की रेस में ये 5 खिलाड़ी हैं सबसे आगे, देखें दावेदारों की पूरी लिस्ट

उन्होंने आगे कहा, 'मैं टीम का मैनेजर बनना चाहता हूं और इस काम बदले मैं कुछ भी चार्ज नहीं करुंगा।'

उधर टीम के मैनेजर जॉर्ज सैम्पोली पर टीम सिलेक्शन और रणनीति को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा भी खबरें हैं कि सैम्पोली टीम की हार के बाद अपने खिलाड़ियों का भी सपोर्ट खो चुके हैं। हालांकि कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार सैम्पोली का कार्यकाल खत्म होने में अभी कुल 4 साल बाकी हैं। इस हिसाब से अर्जेंटीना को उन्हें मैनेजर के पद से हटाने के लिए कुल 15 मिलियन यूएस डॉलर देने होंगे।

डियागो माराडोना ने कहा, 'मुझे ये देख कर काफी दुख हुआ कि अर्जनटीना उस टीम से हार गई जो दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में नहीं गिना जाता है।'

डियागो माराडोना की कप्तानी में अर्जेंटीना साल 1986 में विश्व कप जीत चुका है। इसके अलावा माराडोना 2010 के वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के कप्तान भी रह चुके हैं और तब टीम क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: अंतिम 8 में इन टीमों ने किया क्वालिफाई, ऐसा है क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल

टॅग्स :फीफा विश्व कपडिएगो माराडोनालियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका