फीफा विश्व कप: मॉस्को में फुटपाथ पर भीड़ में जा घुसी टैक्सी, कई फुटबॉल फैंस हुए घायल

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 17, 2018 01:11 PM2018-06-17T13:11:54+5:302018-06-17T13:11:54+5:30

A taxi drove into a crowd: मॉस्को में एक टैक्सी लोगों से भरे एक फुटपाथ पर घुस गई और कई लोगों को घायल कर दिया

FIFA World Cup 2018: A taxi drove into a crowd of pedestrians near Moscow, Injuring eight | फीफा विश्व कप: मॉस्को में फुटपाथ पर भीड़ में जा घुसी टैक्सी, कई फुटबॉल फैंस हुए घायल

मॉस्को में फुटपाथ पर जा चढ़ी टैक्सी, कई लोग घायल

मॉस्को, 17 जून: रूस की राजधानी मॉस्को स्थित रेड स्क्वैयर में शनिवार को एक टैक्सी पैदल यात्रियों की भीड़ में जा घुसी और इस घटना में आठ लोग घायल गए, जिनमें से दो मैक्सिको के हैं। रूस में इस समय फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल का आयोजन हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में घायल हुए लोगों में मैक्सिको की दो महिलाएं हैं, साथ ही इनमें एक उक्रेनियन और दो रूसी और अजरबैजान के नागरिक शामिल हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना उस समय हुई जब स्थानीय लोग और फुटबॉल फैंस, क्रैमलिन के पास स्थित मॉस्को सेंटर जा रहे थे। मॉस्को ट्रैफिक मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक इस टैक्सी ड्राइवर के पास किर्गीस्तान से जारी किया गया ड्राइविंग लाइसेंस है। किर्गीस्तान पूर्व सोवित गणराज्य है, जो मुस्लिम बहुल है। 

मॉस्को पुलिस की वेबसाइट पर पब्लिश एक फुटेज के अनुसार, हिरासत में लिए गए टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस से कहा कि उसने जानबूझकर भीड़ में गाड़ी नहीं घुसाई। मॉस्को के मेयर सर्जेई सोबयानिन ने ट्विटर पर जारी संदेश में कहा है, 'टैक्सी की एक अप्रिय घटना हुई थी। ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था।' (पढ़ें: FIFA World Cup: खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा गत विजेता जर्मनी, मैक्सिको से मुकाबला आज)

मॉस्को पुलिस ने कहा है कि उसने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में आपराधिक जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं। मॉस्को हेल्थकेयर डिपार्टमेंट ने पहला कहा था कि आठ लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से सात लोग संतोषजनक स्थिति में हैं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। (पढ़ें: FIFA World Cup: ब्राजील और स्विटजरलैंड की भिड़ंत आज, नेमार पर रहेंगी सबकी नजरें)

देखें वीडियो: मॉस्को में फुटपाथ पर चढ़ी टैक्सी, कई लोग घायल

सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए इस घटना के वीडियो में एक पीले रंग की ह्यूंदै टैक्सी धीमे चल रहे यातायात से अचानक ही तेज गति से लोगों से भरे एक पतले फुटपाथ पर चढ़ जाती है। ये टैक्सी लोगों से भरे फुटपाथ पर करीब 10 मीटर तक उनके ऊपर से होती हुई आगे जाकर एक साइन बोर्ड से टकराकर रुक जाती है। इस दौरान कुछ लोग टैक्सी के बोनट पर भी फंसे नजर आते हैं। (पढ़ें: FIFA World Cup: कोस्टा रिका के सामने सर्बिया की चुनौती, ऐसी हैं दोनों टीमें)

इस घटना के बाद कुछ गुस्साए लोग टैक्सी का गेट खोलकर ड्राइवर को निकालने की कोशिश करते हैं लेकिन वह वहां से भाग खड़ा होता है और लोग उसका पीछा करते हैं। बाद में पुलिस ने इस टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने शराब नहीं पी थी। ड्राइवर का कहना है कि वह ब्रेक लगाना चाहता था लेकिन गलती से एक्सलेटर दबा दिया। 

Web Title: FIFA World Cup 2018: A taxi drove into a crowd of pedestrians near Moscow, Injuring eight

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे