FIFA World Cup: कोस्टा रिका के सामने सर्बिया की चुनौती, ऐसी हैं दोनों टीमें

By भाषा | Published: June 16, 2018 06:12 PM2018-06-16T18:12:56+5:302018-06-17T14:08:29+5:30

FIFA World Cup 2018, Costa Rica vs Serbia: ग्रुप ई में सर्बिया और कोस्टा रिका के अलावा पांच बार की चैम्पियन ब्राजील और स्विटजरलैंड की टीमें भी है।

FIFA World Cup 2018, Costa Rica vs Serbia Match Preview and Analysis | FIFA World Cup: कोस्टा रिका के सामने सर्बिया की चुनौती, ऐसी हैं दोनों टीमें

FIFA World Cup 2018, Costa Rica vs Serbia Match Preview and Analysis

समारा, 16 जून। चार साल पहले अपने ग्रुप में उरुग्वे और ब्राजील को हराकर इंग्लैंड से ड्रा खेलते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंची कोस्टा रिका की टीम रविवार को फीफा विश्व कप 2018 में अपने अभियान का आगाज सर्बिया के खिलाफ करेगी।

क्वालिफाइंग दौर के बाद हालांकि कोस्टा रिका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसे इस महीने इंग्लैंड और बेल्जियम ने 6-1 से हराया, जबकि दोस्ताना मैचों में उसे ट्यूनीशिया और हंगरी से भी पराजय झेलनी पड़ी। नवंबर में उसे स्पेन ने पांच गोल से मात दी थी।

ग्रुप ई में सर्बिया और कोस्टा रिका के अलावा पांच बार की चैम्पियन ब्राजील और स्विटजरलैंड की टीमें भी है। पहले मैच को हलके में लेने की गलती कोस्टा रिका नहीं करना चाहेगा। दूसरी ओर सर्बिया 2014 विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका था और 2006 तथा 2010 में (सर्बिया और मोंटेनेगरो के रूप में) लगातार ग्रुप चरण में बाहर हो गया था।

क्वालिफिकेशन के दौरान सर्बिया ने छह मैच जीते और एक हारा, लेकिन उसे खिताब की दावेदार ब्राजील और आत्मविश्वास से ओतप्रोत स्विटजरलैंड के रूप में कठिन चुनौती का सामना करना है।

म्लाडेन क्रसटाजिच ने अक्तूबर में टीम के कोच का पद संभाला है। सर्बिया का पिछले कुछ अर्से में प्रदर्शन खराब रहा है और उसे मोरक्को तथा चिली के हाथों पराजय झेलनी पड़ी, जबकि दक्षिण कोरिया से मुकाबला ड्रा रहा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

सर्बिया

  • कोच: मलदेन क्रस्टाजिक
  • गोलकीपर्स: व्लादिमीर स्टोजकोविक, प्रेड्रैग राजकोविक, मार्को दिमित्रोविक।
  • डिफेंडर्स: अलैक्जेंडर कोलारोव, ब्रेनिसलाव इवानोविक, डस्को टॉसिक, एंटोनियो रुकाविना, मिलोस वेल्जकोविक, मिलान रोडिक, उरोस स्पाजिक, निकोला मिलेनकोविक।
  • मिडफील्डरर्स: नेमंजा मैटिक, लुका मिलिवोजेविक, सरजेग मिलिनकोविक-साविक, मार्को गुरुजिक, एडम जैजिक, डुसान टैडिक, फिलिप कॉस्टिक, एंड्रिजा जिवकोविक, नेमंजा रैंडनजिक।
  • स्ट्राइकर्स: अलैक्जेंडर मित्रोविक, अलैक्जेंडर प्रिजोविक, लुका जोविक।

कोस्टा रिका

  • कोच: ओस्कर रामिरेज़
  • गोलकीपर्स: केलोर नवास, पैट्रिक पेम्बर्टन, लियोनेल मोएरेरा।
  • डिफेंडर्स: िस्चियन गम्बोआ, इयान स्मिथ, रोनाल्ड मटारिटा, ब्रायन ओविएडो, ऑस्कर डुआर्टे, जियानकार्लो गोंजालेज, फ्रैंसिस्को काल्वो, केंडाल वॉटसन, जॉनी एकोस्टा।
  • मिडफील्डरर्स: डेविड गजमैन, येल्टिसन, सेल्सो बोरगेस, रैंडाल अजोफिफा, रोडनी वॉलेस, ब्रायन रुइज, डेनियल कोलिंडरस, क्रिस्चियन बोलनोस।
  • फॉर्वर्ड्स: ोहान वेनेगास, जोएल कैम्पवेल, मार्को उरेना।

Web Title: FIFA World Cup 2018, Costa Rica vs Serbia Match Preview and Analysis

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे