लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो से आगे निकले लियोनेल मेसी, रिकॉर्ड सातवीं बार जीता Ballon d'Or award, महिला वर्ग में अलेक्सिया पुतेलास ने मारी बाजी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 13:28 IST

लियोनेल मेसी के 613 अंक रहे, जबकि पोलैंड के स्ट्राइकर राबर्ट लेवांडोवस्की 580 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

Open in App
ठळक मुद्देबार्सीलोना और अर्जेंटीना में सभी साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।मेसी के नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो से दो अधिक यह पुरस्कार है। रोनाल्डो छठे स्थान पर रहे। मेस्सी ने बार्सीलोना के लिये कुल 672 गोल किये हैं।

पेरिसः लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का ‘ बलोन डी ओर ’ पुरस्कार मिला, जिन्होंने बार्सीलोना के साथ आखिरी सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और अर्जेंटीना के साथ पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग में अलेक्सिया पुतेलास ने बार्सीलोना और स्पेन के लिये अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पुरस्कार जीता।

34 वर्ष के मेसी के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेटीना ने जुलाई में कोपा अमेरिका खिताब जीता। मेसी ने पुरस्कार जीतने के बाद अनुवादक की मदद से कहा ,‘मैं बहुत खुश हूं। नये खिताबों के लिये लड़ते रहना अच्छा लगता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पता नहीं अभी कितने साल बाकी है लेकिन उम्मीद है कि काफी समय है। मैं बार्सीलोना और अर्जेंटीना में सभी साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।’

मेसी के 613 अंक रहे, जबकि पोलैंड के स्ट्राइकर राबर्ट लेवांडोवस्की 580 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। मेसी ने कहा ,‘‘ मैं रॉबर्ट से यह कहना चाहता हूं कि तुम्हारा प्रतिद्वंद्वी होना सम्मान की बात है । हर कोई यह कहेगा कि तुम पिछले साल इसके हकदार थे।’’ यह पुरस्कार फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बलोन डीओर द्वारा 1956 से हर साल सर्वश्रेष्ठ पुरूष फुटबॉलर को दिया जाता है।

यह 2018 से महिला वर्ग में भी दिया जा रहा है ।दोनों पुरस्कार 2020 में कोरोना महामारी के कारण नहीं दिये गए थे । लेवांडोवस्की ने एक सत्र में बुंडेस्लीगा में 41 गोल का रिकॉर्ड बनाया जो जर्मनी के दिग्गज गर्ड म्यूलर से एक गोल अधिक है। उन्होंने फरवरी से सितंबर तक बायर्न म्युनिख के लिये लगातार 19 मैचों में गोल किये।

वह इस सत्र में बायर्न के लिये 20 मैचों में 25 गोल कर चुके हैं । चेल्सी और इटली के मिडफील्डर जोर्गिन्हो तीसरे स्थान पर रहे जबकि रीयाल मैड्रिड और फ्रांस के फॉरवर्ड करीम बेंजीमा चौथे स्थान पर रहे । पुतेलास ने इस साल 42 मैचों में 26 गोल किये।

उन्होंने चेल्सी के खिलाफ चैम्पियंस लीग फाइनल में भी गोल किया था। वह यूएफा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी भी रही। उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत खास पल है। मैं बहुत भावुक हो गई हूं ।मैं अपने साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहती हूं।’’

मेसी के नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो से दो अधिक यह पुरस्कार है। रोनाल्डो छठे स्थान पर रहे। मेस्सी ने बार्सीलोना के लिये कुल 672 गोल किये हैं। अपने आखिरी सत्र में उन्होंने 38 गोल दागे और कोपा डेल रे फाइनल भी जीता। कोपा अमेरिका में उन्होंने चार गोल किये और पांच में मदद की। अब वह पेरिस सेंट जर्मेन के लिये खेलते हैं जिसके लिये अब तक नौ मैचों में चार गोल कर चुके हैं। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका