लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रोनाल्डो ने डोनेट किए 77 करोड़ रुपये ? सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

By सुमित राय | Updated: August 22, 2018 13:00 IST

केरल में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं और उनकी मदद के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त। केरल में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं और उनकी मदद के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है। देश के हर क्षेत्र के दिग्गजों ने केरल की मदद की घोषणा के साथ ही मदद की अपील भी की है। इसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के अलावा कई हस्तियां शामिल हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 77 करोड़ रुपये डोनेट करने की घोषणा की है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि रोनाल्डो ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की घोषणा की है या नहीं।

रोनाल्डो के डोनेशन की बात की शुरुआत कुछ फैन के ट्वीट के बाद हुई थी। दरअसल, कुछ फैंस ने ट्विटर पर रोनाल्डो को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था और उनसे मदद की अपील की थी। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही कुछ ऐसे भी ट्वीट सामने आने लगे जिनमे कहा जा रहा है कि रोनाल्डो पहले ही केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 77 करोड़ रुपये डोनेट कर चुके हैं।

बता दें कि रोनाल्डो पहले भी कई जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं और उनकी चैरिटेबल संस्था है, जो लोगों की मदद करती है। हालांकि केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से इसकी अफवाह चल रही है।

केरल में आई बाढ़ की वजह से करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। इसके अलावा ढाई लाख लोग घायल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग 1500 राहत शिविरों में किया जा रहा है।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोकेरल बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने रिटायरमेंट प्लान का कर दिया ऐलान, 2026 वर्ल्ड कप होगा उनका आखिरी विश्वकप

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

विश्वNations League title: 138वां अंतरराष्ट्रीय गोल, स्पेन को हराकर पुर्तगाल नेशंस लीग चैंपियन, मैदान पर रो दिए रोनाल्डो, देखें वीडियो

विश्वUEFA Nations League 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो है ना?, 1000 गोल से केवल 90 दूर!, कमाल का स्ट्राइकर, पोलैंड को 5-1 से हराया

विश्वBallon d’Or 2024: पिछले 16 बरस में 13 बार खिताब के विजेता रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी आउट?, इस खिलाड़ी ने पहली बार जीता ‘बेलोन डी’ओर’ पुरस्कार

फुटबॉल अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील