लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो पर भारी पड़े मेसी, बार्सिलोना ने 3-0 से रियाल मैड्रिड को दी मात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 24, 2017 15:01 IST

बार्सिलोना ने इस सीजन में अब तक कोई भी मैच नहीं गंवाया है और 17 में से 14 में जीत हासिल की है।

Open in App

स्टार फुटबॉल लियोनेल मेसी की टीम बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के 17वें दौर में खेले गए मैच में रियाल मैड्रिड को उसी के घर में 3-0 हराते हुए इस सीजन का चैम्पियन बनने की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना 14 जीत के साथ 45 अंक हो गए हैं और प्वाइंट टेबल में वह टॉप पर है।

वहीं, रियाल मैड्रिड के केवल 31 अंक हैं और वह चौथे पायदान पर है। लुइस सुआरेज, स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और एलेक्सिस विडाल की ओर से शनिवार रात खेले गए मैच में दागे गए तीन गोल के दम पर बार्सिलोना ने रियाल पर जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा लेकिन इसके बाद सुआरेज ने डेडलॉक तोड़ते हुए 54वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद मेसी ने 63वें मिनट में मिले एक पेनाल्टी किक पर गोल दाग बार्सिलोना को 2-0 से आगे किया।

आखिर में एलिक्स विडाल ने 90वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इस हार के साथ रियाल का खिताब बचाए रखने का सपना लगभग खत्म हो गया है। रियाल पिछले सीजन का चैम्पियन था। बार्सिलोना ने इस सीजन में अब तक कोई भी मैच नहीं गंवाया है और 17 में से 14 में जीत हासिल की है।

टॅग्स :फूडलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका