लाइव न्यूज़ :

दिग्गज फुटबॉलर चार्लटन का 85 साल की उम्र में निधन, देश को बनाया था विश्व कप चैंपियन

By भाषा | Updated: July 11, 2020 16:00 IST

जैक चार्लटन की सबसे बड़ी उपलब्धि 1966 विश्व कप फाइनल में वेम्बली स्टेडियम में अतिरिक्त समय के बाद जर्मनी को 4-2 से मात देकर विश्व चैम्पियन बनना था।

Open in App

इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी और आयरलैंड के पूर्व कोच जैक चार्लटन का 85 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। उनका निधन इंग्लैंड के पूर्वोत्तर में नॉर्थम्बरलैंड स्थित उनके पैतृक घर में हुआ।

परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘वह कई लोगों के लिए दोस्त होने के साथ-साथ प्यार करने वाले पति, पिता, दादा और परदादा थे। हम व्यक्त नहीं कर सकते कि उनके असाधारण जीवन के लिए कितने गर्वित हैं। वह एक ईमानदार, दयालु, मजाकिया और सच्चे इंसान थे।’’ इंग्लैड टीम ने ट्वीट किया, ‘‘हम काफी दुखी हैं।’’

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 1966 विश्व कप फाइनल में वेम्बली स्टेडियम में अतिरिक्त समय के बाद जर्मनी को 4-2 से मात देकर विश्व चैम्पियन बनना था। रक्षापंक्ति के खिलाड़ी चार्लटन ने 1966 में इंग्लैंड को विश्व कप विजेता बनने में अहम भूमिका निभाई थी। इस टीम में उनके भाई बॉबी चार्लटन भी थे।

जैक चार्लटन 1965 से 1970 तक इंग्लैंड के लिए 35 मैच खेले और 1967 में वह इंग्लैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गये थे। उनका घरेलू करियर लीड्स के साथ 1952-73 तक चला था जिस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 773 मैच खेले। वह 1969 में लीग खिताब सहित हर घरेलू खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। वह 1986 में आयरलैंड के कोच बने और उनकी देखरेख में टीम 1990 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची।

टॅग्स :इंग्लैंडफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका