लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से कन्याकुमारी तक,भारत के हर कोने में मिलते हैं ये स्ट्रीट फूड

By मेघना वर्मा | Updated: February 28, 2018 16:30 IST

आप दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे हों या लखनऊ की गलियों में, राजस्थान में हो या पंजाब में... ये 5 स्ट्रीट फूड देश के हर हिस्से में खाने को मिलेंगे।     

Open in App

भारत की असली पहचान खाने-पीने से है। देश और दुनिया के लोग दूर-दराज से भारत में यहां का स्वाद चखने आते हैं। आज भले ही लोग वेकेशन मनाने के लिए विदेशों में जाना पसंद करते हों लेकिन जब भी स्वादिष्ट खाने की बात आती है तो लोग भारत देश की ओर ही रुख करते हैं। बड़े होटलों में शान से टेबल-कुर्सी पर बैठकर खाने की बात हो या भारत में गली-गली घूमकर स्ट्रीट फूड, दोनों में ही मजा है। भारत देश में मिलने वाले मसालेदार खानों की पूरी दुनिया दीवानी है। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगभग भारत के हर हिस्से में आपको मिल जाएंगे। आप दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे हों या लखनऊ की गलियों में, राजस्थान में हो या पंजाब में... ये 5 स्ट्रीट फूड देश के हर हिस्से में खाने को मिलेंगे।     

1. नींबू-लाल मिर्च के साथ भूना भुट्टा

भुट्टा या मक्कई या स्वीट कॉर्न, देश के हर कोने में आपको खाने को मिल जाएगा। ख़ास बात ये है कि सीजन चाहे जो भी हो यह राह चलते आपको कहीं ना कहीं दिख ही जायेगा। भारत में इनकी खेती पंजाब और मध्य प्रदेश में ज्यादा होती है। देश के किसी भी पर्यटन स्थल पर चले जाएं वहां आपको पीले रंग का चटखारे दार भुट्टा कोयले पर सिकता हुआ दिख जाएगा। 

2. पेट भराऊ है पाव-भाजी

भारत में मिलने वाले सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है पाव-भाजी। पाव के साथ मिलने वाली भाजी में सीजन की ज्यादातर सब्जियां होती हैं जिसे मक्खन के साथ सकी गयी पाव के साथ खाया जाता है। अगर आपको सुबह ऑफिस के लिए देर हो रही हो या आप अपने साथ लंच लाना भूल गए हों तो आप खाने या नाश्ते में इस पाव-भाजी को खा सकते हैं।  सब्जी और पाव होने के कारण इससे पेट भी बहुत जल्दी भर जाता है। 

3. भेल में मिलता है चटपटी चटनी का स्वाद

भेल एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो मुम्बई से लेकर बनारस तक और राजस्थान से लेकर बिहार तक हर जगह खाने को मिल जाएगा। बस हर जगह इस भेल को बनाने का तरीका बदल जाता है। कंही भेल के साथ हरी मटर खायी जाती है तो कहीं चने की दाल के साथ इस भेल को बनाया जाता है। मुरमुरे या लाई से बनने वाली इस भेल में खट्टी चटनी, मूंगफली, सेव के साथ हरा धनिया और प्याज भी मिला हुआ होता है। 

4. इडली-सांभर भी है अच्छा ऑप्शन

ऐसा नहीं है कि इडली और सांभर सिर्फ दक्षिण भारत में ही मिलता है। अब देश के हर कोने में आपको इडली साम्भर खाने को मिल जाएगा। चावल से बनी इस इडली की खासियत ये होती है की इससे जल्दी पेट भर जाता है और चावल से बना होने के बाद भी इडली से फैट नहीं बढ़ता। इसलिए लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। बहुत से जगहों पर लोग फ्राई इडली भी मिलती है। 

5. सब्जी या आलू से भरे समोसे

आलू भरकर या सब्जी भरकर देश में सबसे ज्यादा मिलने वाला स्ट्रीट फूड है समोसा। तिकोने आकर के इस व्यंजन को लोग चाय के साथ या चटनी के साथ कहना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि पूरे यह स्ट्रीट फूड भी हर सीजन में मिलता है।

शाम का नाश्ता हो या ऑफिस की छोटी सी पार्टी, तेज भूख लगी हो और कुछ चटपटा खाना हो तो भारतीयों की पहली पसंद होती है समोसा। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो छोले या मटर के साथ भी समोसा खाते हैं।   

टॅग्स :फूडट्रेवलहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड