कर्नाटक राज्य जितना सुन्दर है उतना ही यहां के डिश देश भर में अपने स्वाद का लोहा मनवा रहे हैं। यहां के स्वादिष्ट खाने का अंदाच इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज देश का कोई कोना ऐसा नहीं होगा जहां साउथ इंडियन खाना नहीं मिलता है। लोग आज सिर्फ होटलों में जाकर ही नहीं बल्कि अपने घर में भी साउथ इंडियन खाना बनाकर खाते हैं। तो हम कह सकते हैं कि दक्षिण भारत के स्वादिष्ट खाने का स्वाद लोगों के दिल तक पहुंच चुका है। आज हम आपको कर्नाटक के ही ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
कर्नाटक के ये हैं 5 प्रसिद्ध व्यंजन
1. नीर डोसा
नीर 'शब्द' का मतलब है तुलु भाषा में पानी। नीर डोसा एक बहुत प्रसिद्ध पकवान है जिसमें चावल डोसा होता है। डोसा बनाने के लिए, चावल को पानी में कुछ घंटों के लिए रात भर भिगोना होता है और इसको बनाने के लिए किसी खमीर की जरूर नहीं होती। यही कारण है कि इस डोसे को नीर या पानी का डोसा भी कहा जाता है। चूँकि कर्नाटक में चावल आसानी से उपलब्ध है, नीर डोसा कई स्थानों और रेस्तरां में पाया जाता है। नीर डोसा चटनी, करी या सांभर के साथ परोसा जाता है।
2. हालबाई
हालबाई कर्नाटक का एक प्रसिद्ध मीठा पकवान है। जो चावल, नारियल और गुड़ से बनाया जाता है। एक अलग स्वाद देने के लिए इसमे नारियल का दूध भी जोड़ा जाता है। यह मीठा पकवान अधिकतर उत्सवो के अवसरों पर तैयार किया जाता है। इसे किसी के वरीयता के अनुसार गर्म या ठंडा परोसा जा सकता है।
3. कुंडापुरा कोली सारू
अगर आप नॉन-वेज पसंद करते हैं तो कर्नाटक में मिलने वाली कुंडापुरा कोली सारु आपको बेहद पसन्द होगा। कर्नाटक में मिलने वाली ये सबसे स्वादिष्ट चिकन करी में से एक है। मंगोलोरियन तटीय क्षेत्र में ये काफी बहुत लोकप्रिय है। करी का ग्रेवी नारियल के दूध के साथ प्याज, लहसुन, अदरक और अन्य मसालों से बनाया जाता है। करी नीर डोसा, रोटी या यहां तक कि चावल के साथ यहा के लोगो द्वारा बडे़ चाव के साथ खाया जाता है।
मीठे और लाल तरबूज की इन 3 तरीकों से करें पहचान
4. मैसूर मसाला डोसा
मैसूर मसाला डोसा, डोसा का ही एक और रूप है। जिसमें चटनी या पेस्ट लगाया जाता है। यह एक कुरकुरा डोसा है जिसमें लाल चटनी और मैश किए हुए आलू को भरा जाता है। सॉस के साथ सफेद और लाल नारियल चटनी के साथ यह डोसा परोसा जाता है।
5. रावा केसरी
रावा केसरी अभी तक का कर्नाटक का एक प्यारा और स्वादिष्ठ है। यह पकवान सूजी, घी, मेवे और केसर (केसर) से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए सूजी को घी में भूना जाता है।
रावा केसरी की कई भिन्नताएं हैं जिनमें विभिन्न स्वादों के लिए अनानस या केले जैसे फल शामिल भी किये जाते हैं।