लाइव न्यूज़ :

हर शहर का है एक फेवरेट नाश्ता, इन 5 लजीज ब्रेकफास्ट के साथ होती है सुबह

By मेघना वर्मा | Published: February 24, 2018 10:14 AM

तीन नदियों के इस संगम शहर की सुबह थोड़ी आराम से होती हैं। यहां के लोग चैन से सोते और चैन से उठते हैं। इस शहर की सुबह मीठे से होती है।

Open in App

कहते हैं आपकी सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। सुबह की एक कप चाय के साथ खाने में कुछ लाजवाब नाश्ता हो तो दिल और भी खुश हो जाता है। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही हिस्सों के बारे में बतायेंगे जिनकी सुबह यहां के पारंपरिक और लजीज नाश्तों के साथ होती है। भारत के इन हिस्सों में लोग सुबह चाहे जितने भी व्यस्त हों लेकिन अपने लिए नाश्ते का समय चुरा ही लेते हैं। स्वादिष्ट नाश्तों के साथ खुद को मॉर्निंग विश करना इन शहरों में दशकों से चला आ रहा है। कई दशकों से देश के इन 5 हिस्सों के लगभग हर घर में 5 पारम्परिक नाश्ते रोज सुबह बनाये और खाए जाते हैं।     

1. छोले-कुलचे से होती है दिल्ली की सुबह

देश की राजधानी दिल्ली की सुबह यहां के मशहूर छोले-कुलचे से होती है। स्ट्रीट फूड के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक छोले-कुलचे दिल्ली में लगभग हर उम्र वर्ग के लोगों  का पसंदीदा होता है। भले ही काम के चलते या ऑफिस के चलते लोग इसे सुबह ना बना पाते हों लेकिन आज भी कुछ पारंपरिक या पुराने लोग मौजूद हैं जो अपनी शुरुआत एक हैवी ब्रेकफास्ट से करना चाहते हैं और उनकी सुबह छोले-कुलचे के साथ होती है।  

 2. भोपाल में सुबह का मतलब पोहा

मध्य प्रदेश की राजधानी और खूबसूरत शहर भोपाल की खासियत है की यह शहर सबको अपना बना लेता है। इस शहर की शुरुआत सुबह लगभग 5 बजे से हो जाती है और भोपाल की लगभग हर सड़क पर आपको चटकीले पीले रंग का स्वादिष्ट पोहा बनते दिखने लगता है। भोपाल के लगभग हर घर में चिवड़े का बना खट्टा-मीठा पोहा रोज सुबह बनाया जाता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की सुबह पोहे से होती है। यहां आने वाले पर्यटक भी भोपाल के इस स्वादिष्ट व्यंजन को चखना नहीं भूलते।

3. जलेबी से शुरू होता है इलाहाबद का दिन

तीन नदियों के इस संगम शहर की सुबह थोड़ी आराम से होती हैं। यहां के लोग चैन से सोते और चैन से उठते हैं। इस शहर की सुबह मीठे से होती है। मीठा सबसे पसंदीदा व्यंजन जलेबी इस शहर के लोगों का मुंह, हर सुबह मीठा करता है। इलाहाबाद के लगभग हर घर में जलेबी और दही का नाश्ता होता है। इस शहर के लगभग हर सड़क पर आपको सुबह से जलेबियां बनती दिखाई देने लगेंगी। खास बात ये है कि सिर्फ सुबह के नाश्ते के लिए ही यह जलेबियां बनती हैं अगर आपने दिन के 11 या 12 बजे जलेबी मांगा तो वो यहां आपको नहीं मिलेगी।

  4. मुंबई की सुबह और हाथ में वड़ा-पाव

24 घंटे बिजी रहने वाले इस शहर में लोगो के पास ना तो खाने का समय बचा है ना खुद को समय देने का मगर आउट ऑफ बॉक्स जा के यहां के लोग अपने लिए सुबह के नाश्ते का समय निकाल ही लेते हैं। देश के इस सबसे व्यस्त शहर में लोग वड़ा-पाव से अपनी सुबह मनाते हैं। तीखे और खट्टे इस कांदा टिक्की और पाव के कॉम्बिनेशन ने पूरी दुनिया में फूडी लोगों के बीच अपनी जगह बनायी है।

  5. हरियाणा के हैं भरवा पराठे

हरियाणा के लोगों की बात करें तो वो सुबह हैवी नाश्ता करना पसंद करते हैं । इसी के चलते यहां लगभग हर घर में सुबह का नाश्ता भरा पराठा या आलू पूड़ी होती है। इस खूबसूरत शहर में लोग अपने खाने से कभी समझौता नहीं करते। सुबह चाहे जितनी देर हो गयी हो वो अपने खाने या नाश्ते के लिए समय चुरा लेते हैं। 

हर सुबह अपने साथ एक नयी उम्मीद और नया जोश लेके आती जिसे शहरवासी अपने पारम्परिक नाश्ते के साथ मनाती हैं। 

टॅग्स :इंडियन फूडदिल्लीभोपालइलाहाबादहरियाणामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यटेस्टी ही नहीं हेल्दी भी है पोहा, नाश्ते में 1 प्लेट पोहा खाने से होते हैं ये 5 फायदे

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड