होली का त्योहार रंगों और उत्साह का त्योहार है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली होली इस साल 2 मार्च को मनायी जायेगी। भारत में हर त्योहार का अपना अगल व्यंजन होता है। जिसे खास उस त्योहार पर बनाया जाता है। ऐसे में पूरा देश इस समय होली की तैयारियों में जुटा हैं। कहीं आलू के पापड़ बन रहे हैं तो कंही चिप्स, कहीं गुझिया बनाने की तैयारी हो रही है तो कहीं सकरपारा बनाए जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 4 व्यंजन बताने जा रहे हैं जिन्हें इस होली आप ये रेसिपी बनाकर होली का त्योहार मना सकते हैं। इस दिन खास तौर पर घरों में कई तरह के पकवान बनते है। मीठे से लेकर नमकीन तक घर में अनेक रेसिपी बनती है। आप भी इन खास व्यंजनों के साथ अपनी होली को बनाये खास।
1. नारियल-खोया गुलकंद
किसी भी पार्टी या फंक्शन की शुरुआत मीठे से होती है। आप भी होली पर आने वाले मेहमानों को मीठा खिला कर उनको होली विश करें। इस होली बनायें नारियल-खोया गुलकंद।
गुलकंद बनाने के लिए सामग्री
घीसा हुआ नारियल- 2 कपखोया - 3/4 कपचीनी - 3/4 कपइलाईची - 4 गुलकंद - 2 चम्मचदूध - 2 चम्मचकेसर - एक चुटकीबारीक कटा पिस्ता - 2 चम्मच
गुलकंद बनाने की विधि
1. सबसे पहले केसर को दूध में 5 से 10 मिनट के हल्के गर्म दूध में भिगोएं।2. इलाईची और चीनी को पीस कर उसका पाउडर बना लें।3. एक कढ़ाई में खोया को डालें और उसे 2 से 3 मिनट तक भूनें। 4. जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी और इलाईची पाउडर को मिलाकर उसका आटा जैसा तैयार कर लें। 5. अब तैयार आटे की लोई बना लें और हर लोई में थोड़ा-थोड़ा गुलकंद भरें।6. अब इसे केसर, पिस्ता और नारियल के भूरे में लपेटकर लड्डू बनाएं। तैयार है आपका नारियल-खोया गुलकंद।
यह भी पढ़े: होली 2018: रंगों में होते हैं ये खतरनाक केमिकल्स, इन 4 बातों का रखें ध्यान
2. भांग की चटनी
होली का त्योहार तब तक पूरा नहीं माना जाता जब तक होली में भांग का नाम ना लिया जाए। अगर आपको भांग नहीं पसंद तो आप उसकी खट्टी-मीठी चटनी बना सकते हैं।
भांग की चटनी बनाने के लिए सामाग्री
भांग के बीज - 50 ग्राम हरी मिर्च - 1नींबू का रस - 4 छोटे चम्मचहरा धनिया - 3 छोटे चम्मचहरा पुदीना - 3 छोटे चम्मच नमक - 1/2 छोटा चम्मचसाबुत मसाले साबुत लाल मिर्च - 2 जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
भांग की चटनी बनाने की विधि
1. सबसे पहले पैन में भांग के बीज को भून कर अलग रख लें। 2. अब साबुत लाल मिर्च और जीरा भी भून लें। 3. अब भुने हुए भांग , लाल मिर्च , जीरे को पीस लें। 4. अब इसमें पुदीना , धनिया , हरी मिर्च मिला पीसे। 5. पीस जाने के बाद इसमें नमक और नींबू का रस मिलाए। 6. तैयार भांग की चटनी को आप चपाती , पराठे , नान या चावल किसी के भी साथ परोस सकते हैं |
3. नमकपारा
होली के समय हर घर में नमकपारा बनाया जाता है। आप भी इस होली बनाइए नमकपारा।
आवश्यक सामग्री
मैदा - एक कपफेंटी हुई दही - 2 चम्मचघी - 3 चम्मचअजवाइन - एक चम्मचनमक - 3/4 चम्मचतेल - तलने के लिए
नमकपारा बनाने की विधि
1. सबसे पहले मैदे, आजवाइन और घी को पानी मिलाकर गूंद लें। 2. दूसरे कटोरे में दही, नमक और पानी लेकर उससे आटे को फिर से गूंद लें। 3. अब इस आंटे को एक कपड़े से ढककर थोड़ी देर तक रख दें। 4. अब इस आंटे को पतला बेलें और एक चाकू की मदद से इसे लम्बा और पतला काटकर नमकपारे का शेप दें। 5. अब इसे गर्म तेल में डीप फ्राई करें। 6. बस अपने तैयार नमकपारे पर चाट मसाला डालकर सर्व करें।
4. पालक भजिया
पालक की भजिया आपने अक्सर बनाई होगी लेकिन आज इस होली बनाइये ट्विस्ट के साथ पालक की मसालेदार भजिया।
भजिया बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 6-8 चम्मचलाल मिर्च पाउडर - एक चम्मचभूना हुआ जीरा पाउडर - 1 बारीक कटा अदरक - एक चम्मचकटा हुआ पाला - 2 कपहल्दी पाउडर - चुटकी भरहींग - चुटकी भरबेकिंग पाउडर - 2 चुटकीचावल का आटा - 1 चम्मचनमक - स्वादानुसारतेल - तलने के लिए
पालक भजिया बनाने की विधि
1. एक बड़ें बर्तन बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक, हल्दी, हींग, बेकिंग सोडा, चावल का आटा और गर्म तेल मिलाकर सब को अच्छे से मिला लें।
2. पानी मिलाकर इस बैटर को हल्का या भजिया बनाने के लिए तैयार कर लें।
3. अब गर्म तेल में भजिया तलें, ध्यान रखें बहुत धीमे आंच पर भजिया ना तलें इससे वो तेल बहुत सोख लेंगें।
4. बस अब गर्मा-गर्म पालक की भजिया को तीखी चटनी के साथ सर्व करें।