लाइव न्यूज़ :

वर्किंग हैं तो अपने ऑफिस बैग में जरूर रखें खाने की ये 5 चीजें, खाते ही मिलती है तुरंत एनर्जी

By मेघना वर्मा | Updated: January 24, 2018 18:30 IST

इन चीजों को आप चलते फिरते कभी भी, कहीं भी खा सकते हैं। ये आपको न्यूट्रीशन के साथ एनर्जी भी प्रदान करते हैं।

Open in App

भागती दौड़ती इस जिन्दगी में आजकल लोगों के पास सिर्फ सोने का ही समय बचा रह गया है। ऑफिस से घर और घर से ऑफिस की इस लाइफ में खाने का भी समय मुश्किल से मिल पाता है। अगर आप भी ऐसी ही जिन्दगी का हिस्सा हैं और खाने के लिए प्रॉपर समय नहीं मिलता है तो आपको ऑफिस बैग में खाने-पीने की कुछ खास चीजें रखनी चाहिए। ये ना सिर्फ आपका पेट भरेंगे बल्कि आपको पोषक तत्व भी देंगे। 

ड्राई फ्रूट्स

सबसे ज्यादा तेजी से एनर्जी देने वाले होते हैं ड्राई फ्रूट्स। अपने ऑफिस बैग में ड्राई फ्रूट्स के लिए जगह जरूर बनाएं। ऑफिस जाते समय, ऑफिस से आते समय या ऑफिस में आप कभी भी इसे बिना किसी संकोच के खा सकते हैं। ये आपको झट-पट एनर्जी देंगें और आपके शरीर को पोषण भी प्रदान करेंगें।

फ्रूट्स

ताजे फल वैसे भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अगर आपको सुबह नाश्ता करने का समय नहीं मिलता है तो अपने ऑफिस बैग में फ्रूट्स जरूर रखें। सीजन में आने वाले रंग-बिरंगे फलों का सेवन करना आप के स्वास्थय के लिए लाभकारी है। अगर आपको अपने बिजी शेड्यूल में फल खाने का समय नहीं मिलता तो इसकी जगह बैग में बंद डिब्बे वाले जूस रखें।

नमकीन और सूखे मुरमुरे हैं सही

ऑफिस बैग में जरूरी है कि आप कुछ नमकीन स्नैक्स जरूर रखें। इसमें आप नमकीन मुरमुरे या फ्राई चिवड़ा जरूर कैरी करें। ऑफिस में शाम की चाय के साथ यह आपके लिए हल्का और नमकीन आइटम हो सकता है। आप चाहें तो अपनी पसंद की कोई भी नमकीन अपने साथ रख सकते हैं। 

बिस्किट

काम के बीच में जब इंस्टेंट एनर्जी चाहिए हो तो अपने बैग से एक पैकेट बिस्किट का निकालें और उसे खा कर पानी पियें, यह आपको तुरंत एनर्जी देंगे। तो अपने बैग में अपने पसंदीदा बिस्किट के पैकेट जरूर रखें। 

चॉकलेट या टॉफी

दिन के लंच के बाद आप अपने मुह को मीठा कर सकते हैं, इसके लिए आप अपने ऑफिस बैग में मीठे के तौर पर चॉकलेट या टॉफी रखें। काम को करते-करते इन्हें खाने से आपको एनर्जी मिलेगी और साथ ही काम में मन भी लगा रहेगा।   

टॅग्स :फूडहेल्थी फूडस्वास्थ्यहेल्थ टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड